Live TV
Search
Home > क्रिकेट > SRH vs RR: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

SRH vs RR: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

SRH के खूंखार ओपनर कहे जाने वाले अभिषेक शर्मा ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड! रोहित-संजू को पीछे छोड़ एक ही साल में 7 बार हुए डक पर आउट. क्या आक्रामक खेल बना जी का जंजाल? पूरी खबर यहां पढ़ें.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 13, 2026 22:34:57 IST

Mobile Ads 1x1

Abhishek Sharma Unwanted Record: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए सोमवार (13 अप्रैल) का दिन अच्छा नहीं रहा है. अभिषेक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए और उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा.

क्या है ये नया शर्मनाक रिकॉर्ड?

अभिषेक शर्मा साल 2026 में अब तक 7 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने ये अनचाहा मुकाम सिर्फ 18 पारियों में हासिल कर लिया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जोफ्रा आर्चर की एक शॉर्ट बॉल पर शॉट मारने के चक्कर में अभिषेक अपना कैच दे बैठे.

पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ा

अभिषेक ने इस मामले में टीम इंडिया के बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले संजू सैमसन (2024) और रोहित शर्मा (2018) के नाम एक कैलेंडर ईयर में 6-6 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड था. लेकिन रोहित और संजू को 6 बार जीरो पर पहुंचने में 32 पारियां लगी थीं, जबकि अभिषेक साल के शुरुआती 4 महीनों में ही उनसे आगे निकल गए. SRH के इतिहास में शिखर धवन (2018) के बाद अभिषेक सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैच की पहली गेंद पर आउट हुए.

अभिषेक का अंदाज़: कभी हीरो, कभी जीरो?

अभिषेक शर्मा का खेलने का तरीका हमेशा से ‘आर या पार’ वाला रहा है. इसी आक्रामक खेल की वजह से साल 2025 में उनकी रैंकिंग आसमान छू रही थी और उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जा रहा था. उनकी यही निडर बल्लेबाजी उन्हें मैच विनर बनाती है, लेकिन जब किस्मत साथ नहीं देती, तो ऐसे नतीजे सामने आते हैं. हैदराबाद की टीम के लिए चिंता की बात ये है कि अभिषेक और ट्रैविस हेड की जोड़ी पिछले साल की तरह इस बार भी वैसी शुरुआत नहीं दे पा रही है.

MORE NEWS