Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: वे शायद मुझसे जलते हैं… हार के बाद भड़के अजिंक्य रहाणे, बोले- ‘मेरे खिलाफ एजेंडा है’

IPL 2026: वे शायद मुझसे जलते हैं… हार के बाद भड़के अजिंक्य रहाणे, बोले- ‘मेरे खिलाफ एजेंडा है’

अजिंक्य रहाणे हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. रहाणे ने मैच के बाद कहा कि उनके आलोचकों को उम्मीद नहीं थी कि वह इतने लंबे समय तक टॉप लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 3, 2026 17:47:32 IST

Mobile Ads 1x1
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था. रहाणे ने मैच के बाद कहा कि उनके आलोचकों को उम्मीद नहीं थी कि वह इतने लंबे समय तक टॉप लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे. उन्होंने यह भी इशारा किया कि उनके स्ट्राइक रेट पर उठने वाले सवालों के पीछे कुछ लोगों का उनके खिलाफ झुकाव दोतरफा हो सकता है. रहाणे हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए थे.
मैच के बाद बात करते हुए रहाणे ने अपने खेल के तरीके का बचाव किया. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि 2023 से अब तक मेरा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छे में से एक रहा है. जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वे शायद मैच देख नहीं रहे हैं या फिर उनका मेरे खिलाफ कोई एजेंडा है. उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है, उन्हें मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं है.”

वे शायद मुझसे जलते हैं

उन्होंने आगे कहा, “मुझे जितनी सफलता मिली है, उससे शायद वे जलते हैं. मैं ज्यादा सोच नहीं रहा हूं. आप लोग जानते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं. बस एक खराब पारी…खराब भी नहीं, मेरा इरादा साफ था. कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर आपको वह लय और फ्लो नहीं मिलता. जो लोग बात कर रहे हैं, या तो उन्हें खेल की समझ नहीं है या वे चाहते हैं कि मैं अलग तरह से खेलूं.”

केकेआर का अगला मैच कब?

रहाणे ने अंत में कहा, “उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अजिंक्य रहाणे इस तरह अपने खेल को साबित करेंगे. इसलिए मैं खुश हूं कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं. चाहे वह पॉजिटिव हो यानिगेटिव. मुझे खुशी है कि वे बात कर रहे हैं. उन्हें बात करने दीजिए.” बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना अगला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. यह मैच 6 अप्रैल को खेला जाएगा. 

MORE NEWS