Live
Search
Home > क्रिकेट > 3 साल कीउम्र में मां की मौत, दादी ने किया बड़ा; 30 लाख के खिलाड़ी ने छुड़ाए RCB के पसीने

3 साल कीउम्र में मां की मौत, दादी ने किया बड़ा; 30 लाख के खिलाड़ी ने छुड़ाए RCB के पसीने

Aniket Verma: अनिकेत वर्मा की किस्मत तब बदली जब उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए कहर बरपाया. वहां उन्होंने सिर्फ पांच इनिंग्स में 205 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए. उनकी पावर-हिटिंग काबिलियत की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में उनके बेस प्राइस ₹30 लाख पर खरीदा.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-29 14:08:02

Mobile Ads 1x1

Aniket Verma: अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन हार के बाद भी राजस्थान के लिए जो पॉजिटिव बात थी वो है अनिकेत वर्मा के रूप में टीम को एक ऐसा फिनिशर मिल गया है जो भविष्य में विरोधी टीमों के लिए बुरा सपना साबित हो सकता है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में, जब अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतीश रेड्डी जैसे दिग्गज सस्ते में आउट हो गए, तब 24 साल के अनिकेत ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेलकर हैदराबाद को 201 तक पहुंचाया. उनके 238.89 के स्ट्राइक रेट ने RCB कैंप में खलबली मचा दी थी.

पिछले साल किया कमाल

पिछला साल अनिकेत वर्मा के लिए किसी सपने से कम नहीं था. अपने डेब्यू सीजन में, उन्होंने 12 पारियों में 166.19 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाकर अपनी काबिलियत साबित की. IPL 2026 की अपनी पहली ही पारी में जिस तरह से उन्होंने बड़े शॉट खेले, उससे साफ पता चलता है कि वह लंबी दूरी के रनर हैं. उनकी बेखौफ बैटिंग ने हैदराबाद को मिडिल ऑर्डर में वो ताकत दी है जिसकी टीम को तलाश थी.

प्रदेश को रिप्रेजेंट करते हैं अनिकेत वर्मा

उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे अनिकेत वर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि IPL 2025 तक अनिकेत ने मध्य प्रदेश के लिए सिर्फ एक T20 मैच खेला था, लेकिन आज अपने टैलेंट की बदौलत उनके नाम 25 T20 मैच हैं. इन मैचों में उन्होंने 164.81 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं. यह भी हैरानी की बात है कि अनिकेत ने अभी तक एक भी फर्स्ट-क्लास या लिस्ट A मैच नहीं खेला है, फिर भी वह T20 फॉर्मेट में एक स्टार बनकर उभरे हैं.

पिता के दूसरी शादी के बाद दादी ने पाला

अनिकेत वर्मा की सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी और दर्दनाक कहानी छिपी है. अनिकेत जब सिर्फ तीन साल के थे, तब उनकी मां का निधन हो गया था. एक साल बाद, उनके पिता की दूसरी शादी ने परिवार को तोड़ दिया. इस मुश्किल समय में उनकी दादी पार्वती वर्मा उनका सहारा बनीं. वह अनिकेत को भोपाल ले आईं और वहीं उनका पालन-पोषण किया. अपने माता-पिता के सपोर्ट के बिना और अपनी दादी की गाइडेंस में पले-बढ़े इस खिलाड़ी ने अब मैदान पर अपना दबदबा कायम कर लिया है, यह साबित करते हुए कि पक्के इरादे से किस्मत भी बदली जा सकती है.

अनिकेत वर्मा की किस्मत तब बदली जब उन्होंने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए कहर बरपाया. वहां उन्होंने सिर्फ पांच इनिंग्स में 205 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए. उनकी पावर-हिटिंग काबिलियत की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में उनके बेस प्राइस ₹30 लाख पर खरीदा. आज वही 30 लाख रुपये का खिलाड़ी हैदराबाद के लिए करोड़ों का मैच विनर साबित हो रहा है.

MORE NEWS