<
Categories: क्रिकेट

Video: सबने काटा केक, पर अर्जुन ने बनाई दूरी… सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर बेटे का अलग अंदाज, क्या है वजह?

Arjun Tendulkar Viral Video: सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर अर्जुन तेंदुलकर ने केक खाने से मना कर दिया. LSG की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता को हैप्पी बर्थडे विश करते हैं, लेकिन केक नहीं खाते हैं. जानें वजह...

Arjun Tendulkar Viral Video: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने 24 अप्रैल (शुक्रवार) को अपना 53वां जन्मदिन मनाया. दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था. इस खास अवसर पर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट जगत से ढेरों बधाइयां मिलीं. आईसीसी चेयरमैन जय शाह से लेकर बीसीसीआई और दुनिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटरों की ओर से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं.

इतना ही नहीं, आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी की ओर से भी सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश किया गया. इस मौके पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश करते हैं. इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी का दिल छू लिया.

अर्जुन तेंदुलकर ने पिता को विश का किया बर्थडे

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम का हिस्सा हैं. सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर के हाथ में पेस्ट्री केक भी है, लेकिन वह उसे खाने से मना कर देते हैं. अर्जुन तेंदुलकर कहते हैं, ‘हैप्पी बर्थडे’. उन्होंने कहा, मैं इसे नहीं खा रहा हूं क्योंकि मैं चीनी ज्यादा नहीं खाता. जल्दी मिलते हैं. LSG की ओर से शेयर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सचिन सर, अर्जुन और हमारे तरफ से आपके लिए केक. जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ नीचे देखें वीडियो…

अर्जुन को नहीं मिल रहा मौका

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की स्क्वाड का हिस्सा हैं. पिछले सीजन वह मुंबई इंडियंस की टीम में थे, लेकिन नए सीजन से पहले ट्रेड के जरिए वह लखनऊ की टीम में शामिल हो गए. LSG की टीम मौजूदा सीजन में 7 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ 2 ही मैच जीत पाई है. इसके बावजूद अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. 26 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक आईपीएल में 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 9.37 की इकॉनमी से 3 विकेट हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें:- Sachin Tendulkar Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं ‘किक्रेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर? कहां से करते हैं कमाई, जानें नेट वर्थ

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST