Ashish Nehra Viral Video: साल 2022 की आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. गुजरात की टीम अपने शुरुआती 2 मैच हार चुकी है. अब 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए गुजरात की टीम दिल्ली पहुंच गई है. इसी बीच गुजरात टाइटंस के टीम बस से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का देसी अंदाज दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा चश्मा लगाए हुए हाथों में नीम का दातून लिए टीम बस में एंट्री कर रहे हैं. इस दौरान वह बस ड्राइवर से गले मिलते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं. उनके पीछे अन्य खिलाड़ी भी बस ड्राइवर से हाथ मिलाकर अंदर जाते दिखाई दिए.
मोहम्मद सिराज ने जीता दिल
वायरल वीडियो में गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी दिखाई देते हैं. मोहम्मद सिराज बस में एंट्री करते हुए पंजाबी बस ड्राइवर को ‘शत श्री अकाल, पाजी’ कहते हैं. इसके बाद मोहम्मद सिराज ड्राइवर से हाथ मिलाते हुए गले मिलते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं. मोहम्मद सिराज का यह प्यारा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मोहम्मद सिराज के बाद बस में एंट्री करने वाले सभी खिलाड़ी ड्राइवर से हैंडशेक करते हुए जा रहे थे. इस दौरान साईं सुदर्शन, कगिसो रबाडा, राशिद खान और साईं किशोर भी दिखाई देते हैं. नीचे देखें वायरल वीडियो…
The way Mohammed Siraj greeted the bus driver saying “Sat Sri Akal, pajji” and hugged him, while the rest of the team also joined in and then Ashish Nehra casually brushing his teeth with a neem stick 😭❤️ pic.twitter.com/8WaDW9BxTe
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 7, 2026
गुजरात टाइटंस कब खेलेगी अगला मैच?
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम 9 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 में अपना तीसरा मैच खेलेगी. इससे पहले गुजरात ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मैच खेला था, जिसमें 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे. ऐसे में राशिद खान ने टीम की कमान संभाली थी. हालांकि अब शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं.