<
Categories: क्रिकेट

Ball Tampering PSL: पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल! धाकड़ ओपनर पर लगा बैन, गेंद से की थी छेड़छाड़

Ball Tampering PSL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर फखर ज़मान को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आचार संहिता के तीसरे स्तर के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. इस बात की पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (31 मार्च) को की.

Ball Tampering in PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर फखर ज़मान को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आचार संहिता के तीसरे स्तर के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. इस बात की पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (31 मार्च) को की. यह मामला अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन से जुड़ा है, जो गेंद की स्थिति के साथ छेड़छाड़ करने से संबंधित है. यह घटना 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के अंतिम चरण में हुई थी.
मैदान पर मौजूद अंपायरों ने लाहौर टीम पर पाच रन का दंड लगाया और अंतिम ओवर से पहले गेंद बदलने का निर्णय लिया. मैदान अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान फरीदी के साथ टीवी अंपायर आसिफ याकूब  और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने फखर पर आरोप लगाए. हालांकि, फखर ने इन आरोपों से इनकार किया और मामले को चुनौती दी, जिसके बाद विस्तृत सुनवाई की गई.

फखर को मिली सजा

मैच रेफरी रोशन महानामा ने सभी साक्ष्यों की समीक्षा और फखर की दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुनाया. सुनवाई के दौरान लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टीम निदेशक समीन राणा तथा टीम प्रबंधक फारूक अनवर भी उपस्थित थे. तीसरे स्तर के इस अपराध में न्यूनतम एक मैच से लेकर अधिकतम दो मैचों तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है, और फखर को अधिकतम सजा दी गई है.

2 मैच नहीं खेलेंगे फखर

अब वह 3 अप्रैल को लाहौर में मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ और 9 अप्रैल को कराची में इस्लामाबाद यूनाइटेड के विरुद्ध होने वाले मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे. पाकिस्तान सुपर लीग के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को मैच रेफरी के लिखित निर्णय के 48 घंटे के भीतर प्रतियोगिता की तकनीकी समिति में अपील करने का अधिकार होता है. पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह बेहद ही शर्मनाक बात है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST