Ramayana Teaser Out: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें अभिनेता रणबीर कपूर के 'राम' अवतार की पहली झलक दिखाई गई है. अब लोगों की प्रतिक्रयाएं सामने आ रही हैं.
'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश और साईं पल्लवी भी आएंगे नजर
Ramayana: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की एक-एक अपडेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का प्रोमो लॉस एंजिलस के स्पेशल इंवेंट में दिखाया गया. इस दौरान फिल्म के कुछ खास लोग शामिल रहे. इवेंट के बाद यूजर्स इस फिल्म के प्रोमो और ‘राम’ के अवतार को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
आने वाले 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के राम के रूप में पहले दृश्य की भव्य लॉन्चिंग की जाएगी. इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में फिल्म से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. जानकारी के अनुसार इसमें रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने उस कार्यक्रम में भाग लिया. इसके अलावा यहां कुछ चुनिंदा लोगों को राम की पहली झलक दिखाई गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर को लॉस एंजिल्स के एक थिएटर में दर्शकों के सामने अपने राम के किरदार का परिचय कराते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘भगवान राम सदियों से और हमारे जाने के बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के अंतरात्मा के रक्षक रहे हैं. वे हमारे जाने के बाद भी ऐसा ही बने रहेंगे.’
क्या बोले यूजर्स?
फिल्म ‘रामायण’ भाग 1 दिवाली 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा यश, सनी देओल, साईं पल्लवी और रवि दूबे भी नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हंस जिमर द्वारा संगीत दिया गया है.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…