<
Categories: क्रिकेट

पहले नशे में धुत्त, अब सड़क पर ओवरस्पीडिंग, हरकतों से बाज नहीं आ रहा क्रिकेटर, पुलिस ने…

इंग्लैंड के एक क्रिकेटर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मामले में 700 पाउंड (करीब 90000 रुपए) का जुर्माना लगाया गया है, जिससे उनके करियर के मुश्किल दौर में एक और विवाद जुड़ गया है. यह मामला उस समय सामने आया है जब उन्होंने हाल ही में आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था.

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन डकेट पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मामले में 700 पाउंड (करीब 90000 रुपए) का जुर्माना लगाया गया है, जिससे उनके करियर के मुश्किल दौर में एक और विवाद जुड़ गया है. यह मामला उस समय सामने आया है जब उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया था ताकि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अपनी फॉर्म पर ध्यान दे सकें.
रिपोर्ट के मुताबिक, 31 साल के डकेट अगस्त में स्टोक के पास A50 रोड पर 110km प्रति घंटे की सीमा में 149km/h की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए. उनकी स्पीड पुलिस के स्पीड गन से दर्ज की गई थी. बाद में उन्होंने कैनॉक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जुर्माने के अलावा, उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस पर चार पेनल्टी प्वाइंट भी दिए गए. साथ ही, उन्हें 120 पाउंड कोर्ट खर्च और 280 पाउंड विक्टिम सरचार्ज देने का आदेश दिया गया, जिससे कुल जुर्माना 1,100 पाउंड हो गया.
तेज रफ्तार को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने मामले को कोर्ट में ले जाने का फैसला किया, बजाय इसे बाहर सुलझाने के. डकेट ने सिंगल जस्टिस प्रोसीजर के तहत ऑनलाइन अपनी गलती कबूल की, जिसके बाद बिना पूरी सुनवाई के केस का निपटारा हो गया. 2022 के बाद से डकेट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है और इंग्लैंड की आक्रामक “बैजबॉल” शैली का अहम हिस्सा बन गए हैं. अब वह इस विवाद को पीछे छोड़कर अपने खेल पर पूरा ध्यान देना चाहेंगे.

नशे में धुत्त दिखे थे बेन

डकेट ने कहा कि आईपीएल से हटने का फैसला उनका खुद का था, ताकि वह मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तरोताजा कर सकें और जून में होने वाले पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट रह सकें. बेन डकेट इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं. एशेज सीरीज के दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह नशे में धुत नजर आ रेह हैं. मिनी ब्रेक के ाद वह होटल का रास्ता ही भूल गए थे और नशे में देखे गए थे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: Ben duckett

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST