CSK vs KKR Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को चेपॉक के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. ये दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम...
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच मौसम रिपोर्ट.
CSK vs KKR Weather Forecast: IPL 2026 का 22वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच में खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भिड़ने वाली दोनों ही टीमें अभी प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मैचों में 3 हार मिली है, जबकि सिर्फ 1 जीत हासिल की है. 11 अप्रैल को चेपॉक में खेले गए मैच में CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है. केकेआर ने 4 मैचों में 3 हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. ऐसे में कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि बारिश की वजह से मुकाबले पर कोई असर पड़े. आइए जानते हैं कि चेन्नई में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम की बात करें, तो आज (14 अप्रैल) को चेन्नई में आसमान साफ रहने वाला है. दिन के समय शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है. ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा. हालांकि फैंस को थोड़ी उमस झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार यानी आज चेन्नई में ह्यूमिडिटी 60 फीसदी तक रह सकती है, जबकि हवाएं 17 से 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.
हेड टू हेड की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है. दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 21 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 12 मैचों में जीत हासिल की है. पिछले सीजन की बात करें, तो इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे, जिसमें से दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे. अब IPL 2026 में एक फिर इन दोनों टीमों का आमना-सामना होगा.
चेपॉक के पिच की बात करें, तो पिछले कुछ समय से इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. यह मैदान अपनी धीमी पिच के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां पर खूब रन बनते हैं. इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212 रन ठोक दिए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने भी 189 रन बना लिए थे. ऐसे में इस मैदान पर एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…