<
Categories: क्रिकेट

पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर क्यों भड़के वॉर्नर, मीडिया वालों के सामने ही सिखाई तमीज; वीडियो वायरल

David Warner PSL: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, वार्नर को PSL 2026 के कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजवान और शाहीन को उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए डांटते हुए देखा जा सकता है.डेविड वॉर्नर PSL 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल यानी 2025 में लीग में डेब्यू किया था और 11 मैचों में 368 रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में कराची पिछले सीजन में तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन एलिमिनेटर में लाहौर कलंदर्स से हार गई थी.

David Warner PSL 2026: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ओपनर डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2026 एडिशन में कराची किंग्स को रिप्रेजेंट करेंगे. न्यू साउथ वेल्स के 39 साल के लेफ्ट-हैंडर वॉर्नर पाकिस्तान आ गए हैं और बुधवार, 25 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PSL कैप्टन्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. मीडिया से बातचीत के दौरान  प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा वाकया हुआ, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी. डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अनप्रोफेशनल व्यवहार से नाराज थे.जब ​​वॉर्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तब शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील बातचीत में लगे हुए थे, जिससे वॉर्नर को गुस्सा आ गया.

सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में वॉर्नर खुलेआम इन खिलाड़ियों को टोकते और उन्हें “स्कूल के बच्चे” कहते हुए दिख रहे हैं. वॉर्नर शाहीन और दूसरे कप्तानों से इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने उनकी बात बीच में ही रोक दी और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया.

हमारे बीच कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हैं-डेविड वॉर्नर

दरअसल, जब वॉर्नर जवाब दे रहे थे, तब शाहीन अफरीदी अपने साथी कप्तानों सऊद शकील, रिजवान और मार्नस लाबुशेन से बातचीत कर रहे थे. वॉर्नर ने सीधे पाकिस्तान के ODI कप्तान शाहीन पर निशाना साधा और उन्हें तमीज़ सिखाई. अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए डेविड वॉर्नर ने तीखे अंदाज़ में कहा, “क्या दिक्कत है, जेंटलमैन? मुझे माफ़ करना, लेकिन ऐसा लगता है कि हमारे बीच कुछ स्कूल के बच्चे बैठे हैं.”

कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे वॉर्नर

डेविड वॉर्नर PSL 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल यानी 2025 में लीग में डेब्यू किया था और 11 मैचों में 368 रन बनाए थे. उनकी कप्तानी में कराची पिछले सीजन में तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन एलिमिनेटर में लाहौर कलंदर्स से हार गई थी. PSL 2026 के लिए कराची किंग्स की टीम में एडम ज़म्पा, सलमान अली आगा, मोईन अली, हसन अली, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी और इहसानुल्लाह जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हैं.

पाकिस्तान के T20I कप्तान सलमान अली आगा को लीग की पहली नीलामी में PKR 5.85 करोड़ में साइन किया गया था. पहले लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड से जुड़े रहे सलमान ने 36 PSL मैचों में 730 रन बनाए हैं और चार विकेट लिए हैं. 

PSL 2026 के लिए कराची किंग्स की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), आकिब इलियास, आजम खान (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, साद बेग, सलमान आगा, मोईन अली, खुशदिल शाह, शाहिद अजीज, अब्बास अफरीदी, हसन अली, इहसानुल्लाह, खुजैमा तनवीर, मीर हमजा, मोहम्मद हमजा, एडम ज़म्पा, रिजवानुल्लाह

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST