Live TV
Search
Home > क्रिकेट > David Warner Arrested: सिडनी से गिरफ्तार हुए डेविड वॉर्नर, अब कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?

David Warner Arrested: सिडनी से गिरफ्तार हुए डेविड वॉर्नर, अब कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह घटना 5 अप्रैल 2026, रविवार शाम करीब 5:30 बजे की है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-07 17:08:31

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. हालांकि, वह फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने लौट चुके हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिडनी के मारौब्रा इलाके में रविवार रात पुलिस ने जब उनका ब्रेथ टेस्ट किया, तो वह तय सीमा से लगभग दोगुनी मात्रा में शराब के साथ पकड़े गए.

NSW पुलिस के बयान के मुताबिक वार्नर ने टेस्टिंग पॉइंट से पहले ही अपनी गाड़ी रोक दी थी, जिससे शक हुआ. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनके पास जाकर जांच की और ब्रेथ टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनका अल्कोहल लेवल 0.1 रिकॉर्ड किया गया. अब उन्हें मई में कोर्ट में पेश होना है.

कब की है ये घटना?

पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 अप्रैल 2026, रविवार शाम करीब 5:30 बजे की है, जब मालाबार रोड पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग चल रही थी. तभी एक गाड़ी टेस्टिंग पॉइंट से पहले रुकती हुई नजर आई, जिसने अधिकारियों का ध्यान खींचा. ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल टीम ने गाड़ी के पास जाकर ड्राइवर की जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

वॉर्नर ने कब खेला था आखिरी मैच

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और इसके बाद वह मीडिया से जुड़े कामों में सक्रिय हो गए. उन्होंने जनवरी 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया था. उस समय वह अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान टीम का सामना किया था. वार्नर पहले ही साफ कर चुके थे कि वह 2024 के बाद वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे और अपना ध्यान दुनियाभर की टी20 लीग्स पर लगाएंगे.

MORE NEWS