DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली में खराब मौसम के चलते इस मुकाबले पर बारिश का संकट बना हुआ है. जानें आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम...
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इडियंस मैच में कैसा रहेगा मौसम?
DC vs MI Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 4 अप्रैल (शनिवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें नए सीजन में अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पहली जीत दर्ज की थी. अब ये दोनों टीमें दिल्ली में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. इस रोमांचक मुकाबले से पहले दिल्ली के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम खराब चल रहा है. दिल्ली में लोगों को कभी बारिश, तो कभी आंधी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में भी मौसम खेल में बाधा डाल सकती है. जानें आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम…
4 अप्रैल को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, शनिवार को दोपहर के दौरान बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. वहीं, शाम को भी बिजली कड़कने के साथ बारिश की भी आशंका जताई जा रही है. दिल्ली में 4 अप्रैल को बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर में मौसम सुहावना रहने वाला है, लेकिन लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा. आज के दिन शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. रात में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, एक्यूवेदर के अनुसार, आज (4 अप्रैल) दिल्ली में बारिश होने के 55 फीसदी चांसेस हैं. दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. ऐसे में कभी बारिश शुरू हो सकती है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इससे पहले आखिरी बार इस मैदान पर ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेला गया था, जिसमें जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीत दर्ज कर ली थी, लेकिन इसमें कम स्कोर बने थे. हालांकि यह मैदान हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. इस मैदान पर आखिरी आईपीएल मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. इसमें SRH ने KKR को 110 रन से हराया था. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मैच दिल्ली कैपिटल्स मे जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने भी 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है.
सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…
द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…
China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…
17 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शनी में कैनवास, लकड़ी, सिरेमिक और फ़ैब्रिक पर बनी मौलिक…
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन जानें मेष से मीन…
Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…