<

Watch Video: अमेजन के जंगलों से निकले आदिवासी, गांव में पहुंचकर मांगने लगे खाना; अवा जनजाति को देख पुरी दुनिया के उड़े होश

Amazon Tribe Viral Video: ब्राजील के अमेजन जंगलों में रहने वाले अवा आदिवासी समुदाय के करीब 20 लोग अचानक गांव पहुंचे और शकरकंद मांगा. कई दशकों बाद हुई इस घटना ने दुनिया का ध्यान खींचा.

Amazon Tribe Viral Video: दुनिया में आज भी कई ऐसे आदिवासी समुदाय हैं, जो आधुनिक दुनिया से दूर जंगलों में अपनी जिंदगी बिताते हैं. ये लोग बाहरी दुनिया के लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं. ब्राजील के अमेजन जंगल में रहने वाला अवा आदिवासी समुदाय भी ऐसा ही है. लेकिन हाल ही में इस समुदाय के करीब 20 लोग अचानक जंगल से बाहर आ गए. वे पास के एक गांव में पहुंचे और गांववालों से खाने के लिए शकरकंद मांगने लगे. इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है.

अचानक गांव में क्यों पहुंचे अवा जनजाति के लोग?

यह घटना ब्राजील के मारान्याओ राज्य के अरारीबोइया आदिवासी इलाके की बताई जा रही है. ब्रिटेन की संस्था सर्वाइवल इंटरनेशनल ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं. वीडियो में महिला, पुरुष और बच्चे जंगल के किनारे दिखाई दे रहे हैं. कुछ पुरुषों के हाथों में धनुष और तीर भी नजर आ रहे हैं. संस्था के मुताबिक, अवा समुदाय के लोग पास के गांव पहुंचे और वहां के लोगों से शकरकंद मांगे. गांववालों ने उन्हें खाना दिया, जिसके बाद वे वापस जंगल लौट गए. बताया जा रहा है कि कई दशकों बाद इस तरह उनके खुद बाहर आकर संपर्क करने की घटना सामने आई है.

कौन हैं अवा आदिवासी?

अवा ब्राजील के उन आदिवासी समुदायों में शामिल हैं, जो आज भी पूरी तरह जंगल पर निर्भर रहते हैं. ये लोग शिकार करते हैं, मछलियां पकड़ते हैं और पेड़ों से फल, कंद-मूल इकट्ठा करके अपना पेट भरते हैं. इनके जीवन में धनुष और तीर का खास महत्व है. समुदाय के कुछ परिवार एक जगह रहते हैं, जबकि कुछ लोग खानाबदोश जीवन बिताते हैं और भोजन की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते हैं.

बाहरी लोगों से क्यों रखते हैं दूरी?

अवा समुदाय के लोग बाहरी दुनिया से दूरी इसलिए बनाए रखते हैं क्योंकि संपर्क से उन्हें गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है. सामान्य सर्दी-जुकाम और खसरा जैसी बीमारियां भी उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं.

जंगल पर कब्जे से बढ़ रहा खतरा

अवा समुदाय के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने जंगल को बचाने की है. अवैध पेड़ कटाई, शिकार और बाहरी लोगों की घुसपैठ के कारण उनका प्राकृतिक आवास लगातार छोटा हो रहा है. इससे उनके भोजन और जीवन पर भी असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: आतिशबाजी के धमाकों से बिदके दो हाथी, सड़क पर मची भगदड़; जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

सरकार ने शुरू की निगरानी

इस घटना के बाद ब्राजील की आदिवासी मामलों की सरकारी एजेंसी फुनाई ने भी मामले पर नजर रखनी शुरू कर दी है. एजेंसी घटना से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है और समुदाय की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठा रही है. सरकार की नीति ऐसे समुदायों को जबरन बाहरी दुनिया से जोड़ने के बजाय उनकी जमीन, स्वास्थ्य और स्वतंत्र जीवन की रक्षा करना है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: भाखड़ा नहर का पुल टूटा, देखते ही देखते धंस गए 2 ट्रक! एक में लगी आग; मौके पर मचा हड़कंप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, सुबह की धुंध के साथ प्रदूषण का बढ़ा खतरा; AQI बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा

Delhi Weather 20 Nov 2026: राजधानी दिल्ली में आज सुबह 14 डिग्री तापमान के साथ…

Last Updated: November 20, 2026 06:25:20 IST

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST