<
Categories: क्रिकेट

आईपीएल में मचाया धमाल, टीम इंडिया में मिला मौका, शतक भी जड़ा, अब ऑक्शन में रह जाता है अनसोल्ड

दीपक हूडा कभी भारतीय टीम के लिए एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज और उपयोगी हरफनमौला खिलाड़ी माने जाते थे. लेकिन कुछ ही समय बाद उनके करियर की ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई. आज, उनके 31वें बर्थडे पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दीपक हूडा के करियर में गिरावट क्यों आई?

दीपक हूडा कभी भारतीय टीम के लिए एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज और उपयोगी हरफनमौला खिलाड़ी माने जाते थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी ने उन्हें बहुत कम समय में खास पहचान दिलाई. खासकर 2022 में उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उन्हें भारत की सीमित ओवरों की टीम का भविष्य माना जाने लगा था. लेकिन कुछ ही समय बाद उनके करियर की ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई. आज, उनके 31वें जन्मदिन पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दीपक हूडा के करियर में गिरावट क्यों आई?

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से मिली टीम इंडिया में जगह

दीपक हूडा ने 2015 में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखा. उन्होंने पहले राजस्थान रॉयल्स, फिर सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए खेला. हालांकि, उनके करियर का सबसे बेहतरीन दौर 2022 में आया, जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने. उस सीजन में हूडा ने 15 मैचों में 451 रन बनाए. उन्होंने चार अर्धशतक लगाए और कई बार टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ तक पहुंची.

भारतीय टीम में मौका

इसी शानदार फॉर्म के कारण उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. उन्होंने फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भी उन्हें मौका मिला. दीपक हूडा के करियर का सबसे यादगार पल 28 जून 2022 को आया. आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में 104 रन की शानदार पारी खेली.  उन्होंने संजू सैमसन के साथ 176 रन की बड़ी साझेदारी भी की. इसके बाद उन्हें 2022 टी20 विश्व कप की टीम में भी जगह मिली. इतना ही नहीं, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 रन देकर 4 विकेट भी लिए और साबित किया कि वह गेंदबाजी में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं.

फिर क्यों खत्म होने लगा करियर?

2022 के बाद हूडा की सबसे बड़ी समस्या उनकी खराब फॉर्म रही. आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद वह लगातार बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे. भारतीय टीम में उन्हें कई मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सकी. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 21 मैचों में 368 रन हैं, लेकिन इनमें से 104 रन सिर्फ एक पारी में आए. बाकी मैचों में वह कभी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. एकदिवसीय क्रिकेट में भी उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 153 रन बनाए.

इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं चला बल्ला

हूडा के करियर को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उनकी इंडियन प्रीमियर लीग फॉर्म भी खराब हो गई. 2022 में 451 रन बनाने वाले हूडा, 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैचों में केवल 84 रन ही बना सके. उनका औसत 8 से कम रहा और स्ट्राइक रेट भी 95 से नीचे चला गया. इंडियन प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन का सीधा असर भारतीय टीम में उनकी जगह पर भी पड़ा. साल 2026 के आईपीएल ऑक्शन में भी वो अनसोल्ड रहे थे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST