<
Categories: Education

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली में हाई लेवल की मीटिंग हुई. इस बार क्वेश्चन पेपर हवाई जहाज से पहुंचाने का प्लान किया जा रहा है. इसमें इंडियन एयर फोर्स की भी मदद ली जा सकती है.

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली में हाई लेवल की मीटिंग हुई. इस बार क्वेश्चन पेपर हवाई जहाज से पहुंचाने का प्लान किया जा रहा है. इसमें इंडियन एयर फोर्स की भी मदद ली जा सकती है. 
जाहिर है कि NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केन्द्र सरकार इस बार परीक्षा की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. NEET री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. संभव है परीक्षा सेंटर पर क्वेश्चन पेपर भारतीय वायुसेना (IAF) से पहुंचाए जाएंगे. सरकार और NTA इस बाबत फैसला ले सकती हैं. ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

सुरक्षा के मद्देनजर ली जाएगी एयरफोर्स की मदद

NEET UG  री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली में एक हाई-लेवल की मीटिंग हुई. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जबकि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहें. 
सरकार की माने तो हवाई मार्ग से पेपर भेजने से मार्ग में किसी तरह की कोई छेड़छाड़, चोरी, पेपर लीक और अन्य किसी प्रकार की समस्या से निजात पाया जा सकता है. बहरहाल अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

पीएम मोदी को दी जा रही है सभी संबधित सूचनाएं

बैठक में केवल प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्ट पर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, पैकिंग, स्टोरेज और परीक्षा केन्द्रों तक सुरक्षा व्यवस्था के हर फेज की समीक्षा की गई. इस दौरान NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह समेत कई सीनियर ऑफिसर मौजूद रहें.

राज्यों की पुलिस और CRPF भी रहेंगी तैनात

शिक्षा मंत्री ने बताया कि केवल एयरफोर्स ही नहीं बल्कि पूरे देश का सुरक्षा तंत्र इस बार परीक्षा व्यवस्था में शामिल रहेगा. जहां जरूरत होगी वहां राज्य पुलिस और CRPF की मदद ली जाएगी.उन्होंने कहा कि 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र शामिल होंगे. ऐसे में जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और सरकार बच्चों की सुरक्षा और भरोसे को सबसे ऊपर रख रही है.

 

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST