Dewald Brevis IPL Salary: आईपीएल 2026 में छक्के छुड़ा रहे डेवाल्ड ब्रेविस की सैलरी ने चौंकाया! जानें CSK के इस धाकड़ बल्लेबाज को IPL और SA20 में मिलने वाली भारी-भरकम रकम क्या है, कौन देता है बेबी AB को सबसे ज्यादा सैलरी
CSK के इस धाकड़ बल्लेबाज को IPL और SA20 में मिलने वाली भारी-भरकम रकम क्या है?
Dewald Brevis IPL Salary: अपनी बल्लेबाजी शैली के कारण दुनिया भर में बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस अब IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर की जान बन गए हैं. मुंबई इंडियंस से सीएसके में आने के बाद इस युवा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की वैल्यू और कद दोनों ही बढ़े हैं. आज केकेआर के खिलाफ मैच में इन्होने 29 गेंदों में 41 रनों की अच्छी पारी खेली है. आइए जानते हैं कि इस सीजन में ब्रेविस की कमाई कितनी है, उनके कॉन्ट्रैक्ट में क्या खास है और बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक उन्हें कितनी मैच फीस मिल रही है.
ब्रेविस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2025 के सीजन में तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था. नीलामी में उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, लेकिन चेन्नई ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा. पीली जर्सी में अपने पहले ही सीजन में 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से धमाका करने के बाद, सीएसके ने IPL 2026 के लिए भी उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में रिटेन किया है. हालांकि, मुंबई इंडियंस (2022-2024) में उन्हें सालाना 3 करोड़ मिलते थे, लेकिन इस बार नए इंसेंटिव्स की वजह से उनकी कुल कमाई में काफी इजाफा होने वाला है.
2025-2027 के नए पे-स्ट्रक्चर के मुताबिक, अब खिलाड़ियों की कमाई सिर्फ उनके बेस कॉन्ट्रैक्ट तक सीमित नहीं है. अब प्लेइंग इलेवन (इम्पैक्ट प्लेयर सहित) में शामिल होने पर खिलाड़ी को हर मैच के लिए 7.5 लाख रुपए अलग से मिलते हैं. अगर ब्रेविस सभी 14 लीग मैच खेलते हैं, तो उन्हें 1.05 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे. इस तरह कॉन्ट्रैक्ट की रकम और मैच फीस मिलाकर 2026 में उनकी कुल कमाई 3.25 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगी.
दिलचस्प बात यह है कि भारत के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका की लीग (SA20) में उनकी वैल्यू कहीं ज्यादा है. वहां प्रिटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें लगभग 8.3 करोड़ रुपए में खरीदा है, जो उस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी बोली है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…