<
Categories: क्रिकेट

महाराष्ट्र में गैस गोदाम से रातोंरात गायब हो गए 110 सिलेंडर, सुबह होते ही फूल गए सबके हाथ-पैर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जालना से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, एक गैस एजेंसी से 110 गैस सिलेंडरों की चोरी हो गई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दिया है.

गैस सिलेंडर की चोरी: महाराष्ट्र के जालना जिले के रामनगर इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अज्ञात चोरों ने रामनगर के आनंद भारत गैस गोदाम से 110 गैस सिलेंडरों की चोरी हो गई है. यह चोरी 14 और 16 मार्च की रात के बीच हुई. चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर गोदाम में रखे सिलेंडर चुरा लिए.

शिकायत के मुताबिक, चोरी हुए सिलेंडर में घरेलू उपयोग वाले 96 एलपीजी सिलेंडर, 12 कमर्शियल सिलेंडर और 2 पांच किलो वाले सिलेंडर शामिल है. चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत 4 लाख 51 हजार 533 रुपये बताई जा रही है.

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में मौजपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और सिद्धार्थ अधव की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि जानकारी मिली है कि इसी गोदाम से पहले भी सिलेंडर चोरी हो चुके हैं. ऐसे समय में जब गैस सिलेंडर की कमी है, इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस को जैसे ही इस मामले की शिकायत की गई, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. ताकि आरोपियों की पहचान करके जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. इस पूरे मामले पर आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी चोरी के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि बिना किसी योजना और संसाधनों के इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देना नामुमकिन है.पुलिस सभी एंगल को ध्यान रखते हुए जांच कर रही है. कहीं ये कालाबाजारी या अवैध सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ मामला तो नहीं है.

इतनी बड़ी चोरी की घटना सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत हो गई है. उनको चिंता सता रही है कि कहीं इतनी बड़ी चोरी के बाद इलाके में गैस की किल्लत न हो जाए.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST