<
Categories: क्रिकेट

GT vs KKR Live Streaming: क्या गुजरात के खिलाफ जीत का खाता खोल पाएगी कोलकाता? जानें कब और कहां देखें मुफ्त में लाइव मैच

GT vs KKR Live Streaming: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी गुजरात, तो क्या आखिरी पायदान पर खिसकी कोलकाता आज दिखा पाएगी दम? जानें कब और कहां देखें GT vs KKR का यह धमाकेदार मुकाबला.

IPL 2026 का 25वां मैच 17 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीजन के अपने पहले दो मैच जीतने के बाद, गुजरात की टीम को अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और अभी वह IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. इसके विपरीत कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पाँच में से चार मैचों में हार मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे उनके खाते में सिर्फ़ एक पॉइंट है. KKR टीम की हालत बहुत खराब है और अभी वह पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजन रही है. अब तक खेले गए पाँच मैचों में से, वे चार मैच हार चुके हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. उनके लिए स्थिति बेहद गंभीर हो गई है और अब टूर्नामेंट में उनका टिके रहना ही दांव पर लगा हुआ है. दूसरी ओर गुजरात की टीम प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में है; इसलिए इस शुक्रवार को अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच एक ज़ोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि यह IPL मैच कब, कहाँ और कैसे देखा जा सकता है.

गुजरात बनाम कोलकाता IPL 2026 मैच कब होगा? (GT बनाम KKR मैच की तारीख)
गुजरात और कोलकाता के बीच यह मैच 17 अप्रैल, 2026 को  यानी शुक्रवार को खेला जाएगा.

गुजरात बनाम कोलकाता IPL 2026 मैच कहाँ होगा? (GT बनाम KKR मैच का स्थान)
गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

गुजरात बनाम कोलकाता IPL 2026 मैच किस समय शुरू होगा? (GT बनाम KKR मैच का समय)
गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले, यानी शाम 7:00 बजे होगा।

आईपीएल 2026 में गुजरात बनाम कोलकाता मैच (जीटी बनाम केकेआर) टीवी पर कहां देखें
गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

आईपीएल 2026 में गुजरात बनाम कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (जीटी बनाम केकेआर लाइव स्ट्रीमिंग)
गुजरात और कोलकाता के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST