Live TV
Search
Home > क्रिकेट > हार्दिक पांड्या ने 2 बार बदले ग्लव्स, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स को थी मनाही! क्या 24 घंटे में बदले नियम?

हार्दिक पांड्या ने 2 बार बदले ग्लव्स, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स को थी मनाही! क्या 24 घंटे में बदले नियम?

IPL Gloves Change Controversy: आईपीएल 2026 में पिछले 2 दिन से खिलाड़ियों के ग्लव्स बदलने को लेकर विवाद चल रहा है. इस मामले ने तूल तब पकड़ा, जब हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ मैच में ओवर के बीच में 2 बार ग्लव्स चेंज किए. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को एक भी बार ग्लव्स नहीं बदलने दिए गए थे.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 13, 2026 15:44:48 IST

Mobile Ads 1x1

IPL Gloves Change Controversy: IPL 2026 में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा अंपायर के फैसले को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. रविवार को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को अंपायरों द्वारा अलग रियायत दी गई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. दरअसल, मुंबई इंडियंस का पारी के दौरान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने ओवर के बीच में 2 बार ग्लव्स बदले. फैंस को हैरानी तब हुई, जब किसी भी अंपायर ने इस पर आपत्ति नहीं जताई. वहीं, इस मुकाबले से एक दिन पहले कुछ ही अलग ही नजारा देखने को मिला था, जिसको लेकर विवाद भी हो गया था. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने से मना कर दिया था.

ट्रिस्टन स्टब्स को थी मनाही?

11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स 213 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. दिल्ली के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) एक छोर से पारी को संभाले हुए थे और टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे. इसी दौरान ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स पसीने की वजह से गीले हो गए. इसकी वजह से उन्होंने ग्लव्स बदलने की मांग की, लेकिन अंपायर ने सख्त मना कर दिया. ऐसे में फैंस को सवाल है कि आखिर सिर्फ 24 घंटे के अंदर नियम कैसे बदल गए. नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी ओवर के बीच में ग्लव्स, बैट या कोई अन्य उपकरण नहीं बदल सकता है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने ओवर के बीच में 2 बार ग्लव्स चेंज किए. इस पर अंपायर ने कोई सवाल नहीं उठाए.

अंपायर से भिड़े थे नीतीश राणा

शनिवार (11 अप्रैल) को दिल्ली बनाम चेन्नई के मैच में नीतीश राणा ओवर के बीच में ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स देने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान चौथे अंपायर ने उन्हें बाउंड्री लाइन पर ही रोक लिया. इसको लेकर अंपायर और नीतीश राणा (Nitish Rana) के बीच तीखी बहस भी हुई थी, जिसके चलते नीतीश राणा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया. वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स भी अंपायर के इस फैसले से काफी नाराज थे. आउट होने के बाद स्टब्स ने बाउंड्री के पास अपना बल्ला और ग्लव्स फेंक दिया. इसके बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही हेलमेट भी फेंक दिया. 

क्या बदल गए नियम?

2 अलग-अलग मैचों में अंपायर के अलग-अलग फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है. फैंस का कहना है कि एक तरफ ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स नहीं दिए गए, जिसके चलते वह आउट हो गए. साथ ही नीतीश राणा पर फाइन भी लगाया गया. वहीं, दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 2 बार ग्लव्स बदले, लेकिन फिर भी किसी ने सवाल नहीं उठाए. ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

MORE NEWS