<
Categories: क्रिकेट

कभी 4 रुपए वाली बॉल से खेलते थे, आज IPL में मचा रहे कोहराम! समीर रिजवी के करियर में इस सख्स का बड़ा रोल

रिजवी के मामा तनकीब अख्तर का समीर को क्रिकेटर बनाने में अहम योगदान रहा था. उन्होंने खुद एक ऑलराउंडर बनने का सपना देखते थे, लेकिन जब तक वे बरगांव गांव से मेरठ शहर पहुंचे, तब तक उनके करियर का सही समय निकल चुका था.

समीर रिजवी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक दोनों ही मैच में उन्होंने अकेले के दम पर टीम को मैच जिताया है. तनकीब अख्तर का समीर को क्रिकेटर बनाने में अहम योगदान रहा था. वह रिजवी के मामा भी हैं. उन्होंने खुद एक ऑलराउंडर बनने का सपना देखते थे, लेकिन जब तक वे बरगांव गांव से मेरठ शहर पहुंचे, तब तक उनके करियर का सही समय निकल चुका था. ऐसे में उन्होंने समीर रिजवी में वह प्रतिभा देखी थी.

अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, हैं, “मैं उसकी फील्डिंग से काफी प्रभावित था. छह साल के बच्चे के लिए उसकी गेंद को समझने की क्षमता बहुत अच्छी थी. उसमें आत्मविश्वास भी था और वह गेंद को हिट करने में भी भरोसा रखता था. चमड़े की गेंद नहीं, क्योंकि वह बहुत छोटा था, लेकिन ‘अंडा बॉल’ को वह बेहतरीन तरीके से खेलता था. अंडा बॉल 4 रुपए में मिलती थी.

अब आत्मविश्वास मिल गया है

अख्तर ने आगे कहा, “अब उसने अपना आत्मविश्वास वापस पा लिया है, जो उसके लिए सबसे जरूरी है क्योंकि उसकी ताकत छक्के लगाना है. पहले वह दबाव में आ जाता था क्योंकि उसे यह भरोसा नहीं होता था कि उसे फिर मौका मिलेगा या नहीं. समीर तभी खुलकर खेल सकता है जब उसे यह यकीन हो कि एक-दो खराब पारियों के बाद उसे टीम से बाहर नहीं किया जाएगा. मेरा मानना है कि टीम ने उसे उसके प्राकृतिक खेल के साथ खेलने की आजादी दी है.”

दोनों मैचों में कोहराम मचाया

बता दें कि मुंबई के खिलाफ मैच में मैच के हीरो समीर रिजवी रहे थे. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए. लखनऊ के खिलाफ पहले मुकाबले में भी समीर रिजवी ने नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. अब देखना होगा कि आगामी मैचों में समीर क्या करते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…

Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

‘वड़ा पाव गर्ल’ की आंखें हुईं नम, पति पर बेवफाई का लगाया आरोप, शेयर किया दर्द

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…

Last Updated: April 5, 2026 20:53:52 IST

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST