<
Categories: देश

अशोक खरात के जाल में फंसी महिलाओं को लगा गहरा मानसिक आघात, पीड़िताओं की हालत देख शॉक हो जाएंगे आप

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र में अशोक खरात के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब जानकारी सामने आ रही है कि अशोक खरात के जाल में फंसी पीड़ित महिलाओं को गहरा मानसिक आघात लगा है.

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के अशोक खरात के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि भोंदू अशोक खरात के जाल में फंसी पीड़ित महिलाओं को गहरा मानसिक आघात लगा है. बताया जा रहा है कि इस मामले के 8 से 9 पीड़ित महिलाओं ने मनोचिकित्सकों से संपर्क किया है. पीड़ित महिलाओं के वीडियो वायरल होने के बाद वे घर में अकेली रह रही हैं और अवसाद (डिप्रेशन) के साये में जी रही हैं.

विशेष जांच दल (SIT) ने महिलाओं से किसी भी तरह का दबाव न लेने और पूरी तरह सुरक्षित होने का भरोसा दिलाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.

अज्ञात स्थानों पर हो रही पूछताछ

पीड़ित महिलाओं से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है, साथ ही उनके मानसिक तनाव को देखते हुए मामले को संवेदनशील तरीके से संभालने की सलाह दी गई है. पुलिस विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद कई पीड़ित महिलाओं ने मनोचिकित्सकों की शरण ली है. भोंदू अशोक खरात और पीड़ित महिलाओं के वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सीधे केस दर्ज किए हैं, वहीं साइबर पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है जिन्होंने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए हैं.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की प्राथमिक जांच में अशोक खरात से जुड़ी कुछ गंभीर बातें सामने आई हैं. 24 मार्च को अशोक खरात मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि पुलिस की जांच में 8 महिलाओं के 35 वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियो में दिखता है कि अशोक खरात ने ढोंग और जादूटोना और तंत्र मंत्र का इस्तेमाल करके कई महिलाओं से बलात्कार और अश्लील हरकतें की हैं. अशोक खरात के खिलाफ यौन अत्याचार और महाराष्ट्र नरबलि एवं जादूटोना प्रतिबंधक क़ानून के तहत 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इस मामले की आगे की जांच एसआईटी कर रही है.

कौन हैं अशोक खरात?

अशोक खरात मर्चेंट नेवी का एक रिटायर्ड अधिकारी है और जो खुद को ‘कैप्टन’ कहता था, पिछले हफ्ते तब सुर्खियों में आया. जब उसे कथित तौर पर तीन साल से ज़्यादा समय तक एक महिला का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. महिला ने आरोप लगाया है कि खरात ने उससे कहा था कि उसके पति की जान खतरे में है. महिला ने आरोप लगाया है कि वह उसे अपने ऑफिस बुलाता था, नशीला ड्रिंक पिलाता था और फिर उसका रेप करता था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST