Live TV
Search
Home > क्रिकेट > महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी OUT! विजेता टीम को IPL से भी ज्यादा इनाम, बाकी टीमों का क्या?

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी OUT! विजेता टीम को IPL से भी ज्यादा इनाम, बाकी टीमों का क्या?

Women’s T20 World Cup 2026: ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है. इस बार पिछले एडिशन के मुकाबले प्राइज पूल में 10 फीसदी बढ़ोतरी की गई है. जानें किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 13, 2026 17:29:12 IST

Mobile Ads 1x1

ICC Women’s T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है. ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है. 12 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 8,764,615 डॉलर (लगभग 81 करोड़ 83 लाख रुपये) रखी गई है. यह रकम पिछले 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women’s T20 World Cup) जीतने वाली टीम को 2,340,000 डॉलर (लगभग 21 करोड़ 84 लाख रुपये) मिलेंगे. यह रकम आईपीएल की चैंपियन टीम को दी जाने वाली प्राइस मनी से भी ज्यादा है. बता दें कि आईपीएल में विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए जाते हैं.

किस टीम को मिलेंगे कितने पैसे?

ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की ओर से जारी बयान के अनुसार, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उपविजेता (Runner-Up) टीम को 1,17,000 डॉलर (11 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 675,000 डॉलर (लगभग 6.30 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इतना ही नहीं, टूर्नामेंट में हर मैच जीतने पर प्राइज मनी दी जाएगी. ग्रुप स्टेज में में हर मैच में जीत हासिल करने पर टीमों को 31,154 डॉलर दिए जाएंगे. ICC ने साफ किया है कि इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को कम से कम 247,500 डॉलर यानी 2 करोड़ 31 लाख की प्राइज मनी मिलना तय है.

कब-कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट?

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अभी 60 दिन बाकी हैं. 12 जून से इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स में की जा रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेलेगी.

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों के 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका शामिल हैं. वहीं, ग्रुप-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को रखा गया है. सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप की दूसरी टीमों से 1-1 मैच खेलेंगी. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. सेमीफाइनल में जीतने वाली दोनों टीमें 5 जुलाई को खिताबी जंग के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी.

MORE NEWS