इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी ताज़ा रैंकिंग अपडेट जारी कर दी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा है. भारतीय टीम ने टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. भारत अब 104 अंकों के साथ इंग्लैंड से आगे निकल गया है.
आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी ताज़ा रैंकिंग अपडेट जारी कर दी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलिया की मेंस टेस्ट टीम और महिला वनडे टीम दोनों अपनी-अपनी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं. आईसीसी की इस अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबलों को पूरा वेटेज दिया गया है, जबकि उससे पहले के दो सालों के नतीजों को 50 प्रतिशत वेटेज के साथ शामिल किया गया है. इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया मेंस टेस्ट रैंकिंग में 131 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 पर बना हुआ है और उसने अपने अंकों में तीन की बढ़ोतरी की है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता दक्षिण अफ्रीका 119 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है. उसे भी इस अपडेट में तीन रेटिंग अंकों का फायदा हुआ. भारतीय टीम ने टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. भारत अब 104 अंकों के साथ इंग्लैंड से आगे निकल गया है, जबकि इंग्लैंड 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया. इंग्लैंड की रैंकिंग में गिरावट की वजह अप्रैल 2023 से पहले के कुछ पुराने नतीजों का हटना रहा, जिनमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज जीत तथा पाकिस्तान में 3-0 की जीत शामिल थी.
पाकिस्तान को भी अपडेट का फायदा मिला है और वह 89 अंकों के साथ श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. श्रीलंका 86 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गया. टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे भी शामिल हैं. आयरलैंड न्यूनतम आठ टेस्ट मैचों की शर्त पूरी नहीं कर पाने के कारण रैंकिंग से बाहर हो गया है. वहीं आयरलैंड और अफगानिस्तान को दोबारा रैंकिंग में लौटने के लिए अगले एक वर्ष में कम से कम दो-दो टेस्ट मैच खेलने होंगे.
महिला वनडे टीम रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना हुआ है. हालांकि उसके रेटिंग अंक दो कम होकर 163 रह गए हैं, लेकिन उसकी बढ़त अब भी मजबूत है. इंग्लैंड 128 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. भारतीय महिला टीम 126 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है. वहीं दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने भी अपने-अपने स्थान सुरक्षित रखे हैं. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया है.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…