<
Categories: क्रिकेट

Pakistan Cricket Team:  PCB की धमकी पर हेड कोच ने खोली पोल! बोले- टेस्ट छोड़ने की बात ड्रेसिंग रूम तक नहीं पहुंची

Pakistan Cricket Team: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम खान के स्काई स्पोर्ट्स इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद बढ़ गया है. पीसीबी की कथित तौर पर टेस्ट छोड़ने की धमकी की खबरों के बीच हेड कोच सरफराज अहमद ने इससे अनजान होने की बात कही है.

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान एक इंटरव्यू को लेकर क्रिकेट के मैदान से बाहर भी जमकर हलचल देखने को मिली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों सुलेमान खान और कासिम खान का स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित हुआ इंटरव्यू विवाद का केंद्र बन गया. दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस इंटरव्यू को प्रसारित किए जाने पर लॉर्ड्स टेस्ट से हटने तक की चेतावनी दी थी. हालांकि, इसके बावजूद इंटरव्यू का प्रसारण किया गया. अब इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने टेस्ट मैच के बहिष्कार की कथित धमकी की जानकारी होने से साफ इनकार किया है. सरफराज के मुताबिक, टीम का पूरा ध्यान मुकाबले पर था और ड्रेसिंग रूम में इस तरह की किसी चर्चा की जानकारी उन्हें नहीं थी.

PCB की धमकी से हेड कोच ही अनजान

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब सरफराज अहमद से पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने साफ किया कि उनका ध्यान केवल टेस्ट मैच पर था. सरफराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे कुछ नहीं पता. मैं सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. आप इंटरव्यू की बात कर रहे हैं? हमें इंटरव्यू के बारे में कुछ नहीं पता. जब उनसे पूछा गया कि क्या पहले दिन लंच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दूसरे सत्र में मैदान पर लौटने से इनकार करने की कोई संभावना थी, तो उन्होंने कहा कि उस समय सब कुछ सामान्य था. सरफराज ने कहा, “सब ठीक है. हम उस समय लंच कर रहे थे.

माइकल एथर्टन ने लिया था इमरान के बेटों का इंटरव्यू

विवादित इंटरव्यू स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और प्रसारक माइकल एथर्टन ने लिया था. करीब 18 मिनट के इस कार्यक्रम में इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम खान ने हिस्सा लिया. बातचीत के दौरान दोनों भाइयों ने अपने पिता इमरान खान की स्थिति, उनके साथ हो रहे व्यवहार और हिरासत के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की जरूरत पर भी बात की. इसी इंटरव्यू के प्रसारण को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कथित तौर पर नाराजगी जताए जाने की खबर सामने आई थी. यहां तक दावा किया गया कि प्रसारण नहीं रोके जाने पर पाकिस्तान टीम टेस्ट मैच छोड़ सकती है. हालांकि, स्काई स्पोर्ट्स ने इंटरव्यू प्रसारित कर दिया.

पाकिस्तान में दर्शकों को नहीं दिखा इंटरव्यू

दिलचस्प बात यह रही कि इंग्लैंड में स्काई स्पोर्ट्स पर दिखाए गए इस इंटरव्यू का पूरा हिस्सा पाकिस्तान में टीवी दर्शकों को देखने को नहीं मिला. पाकिस्तान में टेस्ट मैच का प्रसारण सरकारी प्रसारक पीटीवी के जरिए स्काई के अंतरराष्ट्रीय फीड से किया जा रहा था. हालांकि, पीटीवी ने इमरान खान के बेटों से जुड़े हिस्से को प्रसारित नहीं किया. इस वजह से यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट और मीडिया कवरेज के बीच एक बड़े विवाद के रूप में चर्चा में आ गया. एक तरफ इंटरव्यू के प्रसारण को लेकर कथित तौर पर पीसीबी की आपत्ति की खबरें सामने आईं, तो दूसरी तरफ टीम के हेड कोच ने पूरे घटनाक्रम से अनजान होने की बात कही.

मैदान पर इंग्लैंड ने बनाई मजबूत पकड़

विवाद से इतर लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 81 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 261 रन तक पहुंच गई थी. इंग्लैंड की बढ़त को देखते हुए मेजबान टीम मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. वहीं पाकिस्तान के लिए अब तीसरे दिन वापसी करना बड़ी चुनौती होगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST