Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं. हर मैच के बाद आईपीएल पॉइंट्स टेबल में लगातार बदलाव हो रहा है. वर्तमान में आरसीबी टॉप पर और सीएसके सबसे नीचे बनी हुई है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Point Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अब तक 11 मैच हो चुके हैं. कल रविवार को भी 2 मैच खेले गए. कल पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जहां लखनऊ ने हैदराबाद को हरा दिया. इसके बाद दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया.

इस जीत के साथ ही बेहतरीन रन रेट के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स, चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है.

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं चेन्नई सुपर किंग्स

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगी हुई है. चेन्नई की टीम तीनों मैच में हार चुकी है. इसके अलावा नौवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जो अपने दोनों मैच हार चुकी है. इसके अलावा, गुजरात टाइटंस अपने दोनों मैच हारकर 8वें स्थान पर बने हुए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 3 मैचों में एक जीत के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. तो वहीं, मुंबई इंडियंस 2 मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है.

ऑरेंज कप

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कप दिया जाता है. अब तक 2 मैचों में 160 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ऑरेंज कप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. इसके अलावा, हैनरी क्लासेन 3 मैचों में 145 रन बनाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

पर्पल कप

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कप दिया जाता है. अभी रवि बिश्नोई 5 विकेट लेकर पर्पल कप हासिल किए हुए हैं. हालांकि इस लिस्ट में कई गेंदबाजों ने 5 विकेट लिए हैं, लेकिन इनमें से बेहतरीन स्टैट्स रवि बिश्नोई के हैं. इसलिए उन्हें पर्पल कप दिया गया है. रवि बिश्नोई के अलावा, पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक के भी 5 विकेट हैं. लेकिन रवि बिश्नोई ने सबसे कम रन दिए हैं. इसलिए पर्पल कप के हकदार बने हुए हैं. इसके अलावा, अब तक जैकब डफी ने 5 विकेट और अंशुल कंबोज ने 5 विकेट लिए हैं.

सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम?

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्का किस बल्लेबाज ने लगाया है. टी20 चौकों और छक्कों का खेल होता है. आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड समीर रिजवी के नाम दर्ज है. सबसे ज्यादा रनों के साथ-साथ सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी समीर रिजवी के नाम दर्ज हैं. समीर रिजवी ने अब तक 11 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा, टिम डेविड ने 9 छक्के, रजत पाटीदार ने 9 छक्के, रियान रिकल्टन ने 8 छक्के और रोहित शर्मा ने 7 छक्के लगाए हैं.

MORE NEWS