Commentators List For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने इस सीजन के लिए अपनी कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेट एक्सपर्ट्स को मौका मिला है. 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. पहले मैच में आरसीबी और हैदराबाद आमने सामने होगी. कॉमेंट्री पैनल में इस बार एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना पर फैंस की नजरें रहेंगी. डिविलियर्स की वापसी से फैंस का एंटरटेनमेंट दोगुना होगा. वहीं सुरेश रैना जिन्हें “Mr. IPL” के नाम से जाना जाता है. अपनी कॉमेंट्री से फैंस का मन बहलाएंगे.
इसके अलावा, अनुभवी स्पिनर अश्विन रिटायरमेंट के बाद हिंदी कमेंट्री टीम में शामिल हुए हैं. ब्रॉडकास्टर्स ने 25 से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट आइकॉन को हिंदी और इंग्लिश दोनों पैनल में शामिल किया है, जिससे दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा. इसके अलावा पहले की तरह सुनील गावस्कर, दीपदास गुप्ता, आकाश चोपड़ा जैसे क्रिकेट एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा होंगे. वहीं, इंग्लिश पैनल में डेल स्टेन, फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, एरॉन फिंच जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटर्स शामिल हैं.
हिंदी पैनल के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट: रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, मोहम्मद कैफ, अजय जडेजा, सबा करीम, दीप दासगुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी, सुनील तनेजा
इंग्लिश पैनल के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट: एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, एरॉन फिंच, इयोन मोर्गन, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनियल मॉरिसन, डैरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, पुमेलेलो मबांग्वा, साइमन कैटिच, मुरली कार्तिक, डब्ल्यूवी रमन, अंजुम चोपड़ा, अभिनव मुकुंद, एलन विल्किंस, केटी मार्टिन, रौनक कपूर
भोजपुरी पैनल के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट: सुमित मिश्रा, सौरभ सिंह, शिवम सिंह, गुलाम हुसैन, सत्य प्रकाश, अभय कुमार और ज्वाला सिंह.