IPL 2026 Funny Moment: केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिंकू सिंह मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागते दिखाई देते हैं. देखें वायरल वीडियो...
रिंकू सिंह ने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से चुराया बैट?
IPL 2026 Funny Moment: भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) मैदान के बाहर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. रिंकू सिंह अक्सर अपने सीनियर खिलाड़ियों से बैट मांगते हुए दिखाई देते हैं. आईपीएल 2026 के दूसरे मैच के बाद भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. दरअसल, आईपीएल में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के उप-कप्तान बनाए गए हैं. 29 मार्च को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें MI मे 6 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले के बाद रिंकू सिंह मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में पहुचे, जहां से वह बैट लेकर भागते दिखाई दिए. मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव और अंगकृष रघुवंशी एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं. सूर्या ने अंगकृष को बॉल देकर बैट का शॉट चेक करने के लिए कहा. इसी दौरान रिंकू सिंह एक बैट लेकर वहां से जाने लगते हैं. उन्हें बैट लेकर जाता देख तिलक वर्मा पीछे से टोकते हैं. जानें फिर क्या हुआ…
सूर्यकुमार यादव और अंगकृष रघुवंशी की बातचीत के दौरान रिंकू सिंह एक बैट लेकर जाने लगे. इसी दौरान तिलक वर्मा ने रिंकू सिंह को पीछे से टोका. इस पर रिंकू सिंह कहते हैं कि ये मेरा नहीं, फिन एलन का बैट है. इतना कहकर रिंकू सिंह तेजी से पतली गली पकड़ कर भाग गए. वीडियो में तिलक वर्मा आगे कहते हैं कि आओ, आओ, इधर आओ दिखाओ, लेकिन रिंकू सिंह पलटकर भी नहीं देखते हैं. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘और कितने बैट लोगे, रिंकू भाई? नीचे देखें वीडियो…
मैच की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 8 विकेट से हरा दिया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 का स्कोर बनाया था. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में टारगेट चेज करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 78 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रायन रिकल्टन ने भी 81 रन बनाए. इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज किया.
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…
हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…