Live TV
Search
Home > क्रिकेट > शाबाशी देकर सीने से लगाया… मुकुल चौधरी की पारी देख भावुक हुए संजीव गोयनका, वायरल हुआ वीडियो

शाबाशी देकर सीने से लगाया… मुकुल चौधरी की पारी देख भावुक हुए संजीव गोयनका, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. LSG की जीत के बाद संजीव गोयनका काफी इमोशनल हो गए. देखें वीडियो...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 10, 2026 11:21:57 IST

Mobile Ads 1x1

Sanjiv Goenka Emotional: IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस रोमांचक मैच में LSG की टीम ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हीरो रहे 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी. उन्होंने 7वें नंबर पर आकर 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी पारी खेली. लखनऊ के 7 विकेट गंवाने के बाद भी मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) एक छोर पर डंटे रहे और अकेले के दम पर टीम को जीत दिलाई. मुकुल चौधरी की इस पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ मुकुल चौधरी की तारीफ हो रही है. मुकुल चौधरी की शानदार मैच जिताई पारी देखने के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका भी काफी इमोशनल कर दिया. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

संजीव गोयनका ने मुकुल चौधरी को दी शाबाशी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि LSG के मालिक संजीव गोयनका काफी इमोशनल दिखाई दे रहे हैं. मैच के बाद संजीव गोयनका सीधे मैदान पर पहुंचे और प्यार से मुकुल चौधरी  के गाल थपथपाए. संजीव गोयनका ने मुकुल चौधरी के शानदार प्रदर्शन के लिए प्यार से शाबाशी दी. फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रही है, क्योंकि LSG के मालिक संजीव गोयनका को इस तरह काफी कम देखने को मिलता है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीव गोयनका मैदान पर आकर मुकुल चौधरी को गले लगाते हैं और उनसे काफी देर तक बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

3 विकेट से जीती लखनऊ की टीम

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Ginats) के बीच कांटे की टक्कर हुई. ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं. मिचेल मार्श 15 रन और एडन मार्करम 22 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद ऋषभ पंत भी सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला.

बदोनी के आउट होने के बाद लखनऊ की टीम फिर मुश्किल में फंस गई, लेकिन फिर मुकुल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली. मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर तक मैच को पहुंचाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके लगाए. मुकुल की इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर LSG ने इस सीजन लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

MORE NEWS