IPL 2026: संजू सैमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री कर ली है. उनके साथ ही CSK के स्टार पेसर अंशुल कंबोज भी पर्पल कैप की रेस में टॉप-2 में पहुंच गए हैं. देखें पूरी लिस्ट...
IPL 2026 ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट.
IPL 2026 Orange-Purple Cap List: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में CSK ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को 32 रनों से हरा दिया. यह केकेआर के लिए इस सीजन की चौथी जीत है. इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 2 स्टार खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में अपनी जगह बना ली है. इस मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 32 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इसी के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में अपनी जगह बना ली है. संजू सैमसन ने 5 पारियों में 172.89 के स्ट्राइक रेट से 185 रन बना लिए हैं. वहीं, CSK के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने भी पर्पल कैप की रेस में एंट्री कर ली है.
टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है. इस रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 5 मैचों में सबसे ज्यादा 224 रन बनाकर नंबर पर मौजूद हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 190.17 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर राजस्थान के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने कब्जा जमाया हुआ है. वैभव सूर्यवंशी ने 5 पारियों में 263.15 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. फिर चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आते हैं, जिन्होंने 214.28 के स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं. आखिरी नंबर पर CSK के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम है, जिन्होंने 5 पारियों में 1 शतक की मदद से 185 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की बात करें, तो गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं. उन्होंने 4 मैचों में 9.50 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर CSK के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का नाम आता है. अंशुल कंबोज ने भी 5 मैचों में 10.12 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर रवि बिश्नोई हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9.31 की इकॉनमी से 9 विकेट हासिल किए हैं. फिर चौथे नंबर पर जोफ्रा आर्चर का नाम आता है, जिनके नाम 5 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं. आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम शामिल है, जिन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…