Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026 Points Table: 4 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल? रियान पराग की टीम पहुंची टॉप पर

IPL 2026 Points Table: 4 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल? रियान पराग की टीम पहुंची टॉप पर

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. 4 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 1, 2026 08:59:38 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच लगातार जारी है. अब तक 4 टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अपना खाता खोल लिया है. आईपीएल के 4 मैचों के बाद अब प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल है? आइए जानते हैं. अब तक हुए 4 मैचों में 4 टीमों की जीत और 4 टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. हर मैच के बाद आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव होता है.

इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया. हालांकि यह एक कम स्कोर वाला मैच था. जहां गुजरात की टीम कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. फिर भी पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली.

पंजाब किंग्स को मिले 2 प्वाइंट्स

कल यानी मंगलवार (31 मार्च, 2026) को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर 2 प्वाइंट्स हासिल किए, हालांकि नेट रन रेट के मामले में उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ. अब तक हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी, मुबंई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अपने मैच जीत लिए. इन सभी टीमों के पास दो-दो पॉइंट्स हैं. हालांकि टीमों की रैंकिंग नेट रन रेट के आधार पर तय की जा रही है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ेगा, नेट रन रेट की भूमिका और भी अहम होती जाएगी.

पहले स्थान पर काबिज है राजस्थान रॉयल्स

अब तक खेले गए 4 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 4.171 के नेट रन रेट के साथ फिलहाल पहले स्थान पर है. आरसीबी 2.907 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. मुंबई इंडियंस 0.687 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं, अपना पहला मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स 0.509 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. गुजरात टाइटंस, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके ने भी अपने शुरुआती मैच खेल लिए हैं, लेकिन उन्हें अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है; इन सभी टीमों के पास फ़िलहाल शून्य पॉइंट्स हैं.

आज लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा मुकाबला

आज के मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी उसे 2 पॉइंट्स मिलेंगे. इसके साथ ही टूर्नामेंट का पहला राउंड पूरा हो जाएगा. आज के मैच के बाद सभी टीमें अपना एक-एक मैच खेल लेंगी. एक बार दूसरा राउंड शुरू हो जाने के बाद मैच और पॉइंट्स टेबल और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाएंगे.

MORE NEWS