Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स, खिलाड़ियों ने क्यों मनाया शोक? PM तक पहुंचा मामला

IPL 2026: काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स, खिलाड़ियों ने क्यों मनाया शोक? PM तक पहुंचा मामला

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदाराबाद और पंजाब किंग्स के मैच से पहले पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे. ऐसा कर उन्होंने वृंदावन नाव हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 11, 2026 17:01:28 IST

Mobile Ads 1x1
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदाराबाद और पंजाब किंग्स के मैच शुरू होने से पहले ही मैदान का माहौल थोड़ा अलग था. पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जब काली पट्टी बांधकर उतरे, तो हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर इसकी वजह क्या है? दरअसल, यह कदम वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया गया था. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है.
 
करीब 18 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें कई घायल हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे और वह वृंदावन से आसपास के इलाकों की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवाओं के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया और केशी घाट के पास बने लोहे के पंटून पुल से टकरा गई, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया.
 
पंजाब किंग्स ने जारी किया बयान

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों और पूरे समुदाय के साथ खड़े हैं.” बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
 
डीआईजी ने क्या कहा

मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक, दोपहर करीब 3:15 बजे यह हादसा यमुना नदी में उस जगह हुआ, जहां पंटून पुल बना है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाव पुल से टकराने के बाद पलट गई. इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है.
Tags:

MORE NEWS