आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने अभियान की शुरुआत शनिवार, 28 मार्च 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ करेगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीज़न में RCB ने 17 साल के इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था, जब विराट कोहली ने अपनी 18वीं कोशिश में टीम को विजेता बनाया. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?
बेंगलुरु में शनिवार का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बारिश या ओस की कोई संभावना नहीं है. इस मौसम और मैदान की तैयारी को देखते हुए, यह मैच उच्च स्कोरिंग और रोमांचक होने की पूरी संभावना रखता है और यह 2026 आईपीएल के लिए शानदार शुरुआत साबित हो सकता है.
200 से उपर बन सकते हैं रन
पिछले मुकाबलों को देखें तो इन दोनों टीमों के बीच आम तौर पर बहुत सारे रन बने हैं. बेंगलुरु का छोटा मैदान और फ्लैट पिच दोनों टीमों के अच्छे बल्लेबाजों के लिए फायदे का मैदान साबित होता है. यहां बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं और अक्सर छोटी गलती के बावजूद भी शॉट सीमा के पार चले जाते हैं. इसलिए क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि टोटल स्कोर पहले मैच में 200 से ऊपर जा सकता है.
बल्लेबाजों के लिए बेहतर साबित होती है पिच
चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों का स्वर्ग कहा जाता है. क्योंकि छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के कारण यहां गेंद बल्लेबाज के बल्ले से जल्दी निकलती है और रन बनाना आसान हो जाता है. स्टेडियम में अक्सर बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहता है, और गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है.
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित XI:
RCB की संभावित XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी
SRH की संभावित XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षित पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, शिवम मावी