RCB vs SRH: आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज होने वाला है. आईपीएल का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी इस साल अपने खिताब को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पिछले सीजन में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर 17 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. अब आरसीबी की नजर लगातार दूसरे खिताब पर होगी.
दूसरी तरफ पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एसआरएच अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज़ में करना चाहेगी. पिछले सीजन की बात करें तो हैदराबाद के लिए बहुत यादगार नहीं रहा था. इसलिए हैदराबाद इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे.
आईपीएल का पहला मैच कब खेला जाएगा?
आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा मैच?
आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
आईपीएल 2026 का पहला मैच (RCB vs SRH) शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
क्या होगी ओपनिंग सेरेमनी?
आईपीएल के पहले मैच से पहले कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है.
आईपीएल का पहला मैच कहां देखें?
अगर आप आईपीएल के पहले मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो टीवी पर Star Sports के अलग-अलग नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं. वहीं ऑनलाइन इस मैच का मज़ा हॉटस्टार पर लिया जा सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, ज़ीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पेन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेर्न्स फुलेत्रा, अमित कुमार.