RCB vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 का आगाज आज से हो जाएगा. जहां पहला मुकाबला आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आज के मैच के लिए शाम 7:00 बजे टॉस और शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा.
आज आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा. जहां आरसीबी और हैदराबाद के बीच मैच होगा.
RCB vs SRH Live Streaming: आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज होने वाला है. आईपीएल का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी इस साल अपने खिताब को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पिछले सीजन में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर 17 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. अब आरसीबी की नजर लगातार दूसरे खिताब पर होगी.
दूसरी तरफ पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एसआरएच अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज़ में करना चाहेगी. पिछले सीजन की बात करें तो हैदराबाद के लिए बहुत यादगार नहीं रहा था. इसलिए हैदराबाद इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे.
आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) को खेला जाएगा.
आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का पहला मैच (RCB vs SRH) शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
आईपीएल के पहले मैच से पहले कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है.
अगर आप आईपीएल के पहले मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो टीवी पर Star Sports के अलग-अलग नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं. वहीं ऑनलाइन इस मैच का मज़ा हॉटस्टार पर लिया जा सकता है.
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, ज़ीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पेन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेर्न्स फुलेत्रा, अमित कुमार.
Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…
Gold Rate Today 1 October 2026: MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06%…
Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…
IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…