<
Categories: बिज़नेस

LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में निवेश बढ़ाया, जबकि SBI और ICICI Bank में हिस्सेदारी घटाई.

LIC Stock Investments:  देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में शेयर बाजार में बड़ा निवेश किया है. कंपनी ने जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 7,346 करोड़ रुपये के नेट इक्विटी शेयर खरीदे. इस दौरान LIC ने Larsen & Toubro (L&T), Reliance Industries और Bharti Airtel जैसी बड़ी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. वहीं, ICICI Bank, State Bank of India (SBI) और Nestle India समेत कई बड़ी कंपनियों में निवेश घटाया.

Prime Database के आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक LIC का कुल इक्विटी पोर्टफोलियो 15.49 लाख करोड़ रुपये था. हालांकि, जून तिमाही के मुकाबले इसमें 4.97% की गिरावट आई. यानी कंपनी ने नए शेयर खरीदने के बावजूद अपने पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू में कमी दर्ज की. इसकी बड़ी वजह शेयर बाजार में आई गिरावट रही.

L&T, Reliance और Airtel में LIC ने बढ़ाया निवेश

सितंबर तिमाही में LIC की सबसे बड़ी खरीदारी Larsen & Toubro के शेयरों में रही. कंपनी ने L&T के 1.06 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे, जिनकी अनुमानित कीमत 4,153 करोड़ रुपये थी. दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान L&T का शेयर 9.25% गिरा था.

दूसरे नंबर पर Reliance Industries रही. LIC ने रिलायंस के 3.09 करोड़ शेयर खरीदे, जिनकी कीमत करीब 3,967 करोड़ रुपये थी. इस तिमाही में रिलायंस का शेयर 8.26% नीचे आया था.

वहीं, Bharti Airtel में LIC ने करीब 3,878 करोड़ रुपये के 2.04 करोड़ शेयर खरीदे. इस दौरान एयरटेल का शेयर भी 5.13% गिरा.

इसके अलावा Maruti Suzuki में 2,968 करोड़ रुपये, NTPC में 2,926 करोड़ रुपये और Power Grid Corporation में 2,508 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए. इन तीनों कंपनियों के शेयरों में भी सितंबर तिमाही के दौरान गिरावट रही.

इन कंपनियों में भी LIC ने लगाया पैसा

LIC की खरीदारी सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम और एनर्जी सेक्टर तक सीमित नहीं रही. कंपनी ने ऑटोमोबाइल, सीमेंट और फाइनेंशियल सेक्टर में भी निवेश बढ़ाया.

Eicher Motors में 2,465 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

UltraTech Cement में 2,419 करोड़ रुपये का निवेश किया.

Mahindra & Mahindra में 2,365 करोड़ रुपये के शेयर जोड़े.

Power Finance Corporation में 2,261 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

इन 10 कंपनियों में LIC की अनुमानित कुल नेट खरीदारी 29,910 करोड़ रुपये रही. यह आंकड़ा शेयरहोल्डिंग में बदलाव और संबंधित शेयरों की तिमाही की वॉल्यूम-वेटेड औसत कीमत के आधार पर निकाला गया है.

SBI और ICICI Bank समेत कई शेयरों में घटाई हिस्सेदारी

जहां एक तरफ LIC ने कई बड़ी कंपनियों में निवेश बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ कुछ दिग्गज कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम भी की. इनमें ICICI Bank, State Bank of India और Nestle India शामिल हैं. इससे पता चलता है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो में लगातार बदलाव कर रही है.

बाजार में हिस्सेदारी रिकॉर्ड निचले स्तर पर

LIC का इक्विटी पोर्टफोलियो भले ही 15.49 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन NSE में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में उसकी हिस्सेदारी घटकर 3.38% रह गई. जून तिमाही में यह 3.50% थी. वहीं, फ्री-फ्लोट शेयरों में LIC की हिस्सेदारी 7.03% से घटकर 6.80% पर आ गई.

इसके बावजूद LIC देश का सबसे बड़ा व्यक्तिगत एसेट मैनेजर बना हुआ है. सितंबर तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि LIC ने बाजार में गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों पर भरोसा जताया है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि इन निवेशों से आने वाली तिमाहियों में LIC के पोर्टफोलियो को कितना फायदा मिलता है.

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

यह भी पढ़ें: Tata Power के शेयरों में दिखी हलचल, कंपनी का मुनाफा Q2 में 48.6% बढ़ा, Sanjay Banga संभालेंगे 2027 में कंपनी की कमान

Lalit Rai

Recent Posts

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…

Last Updated: November 12, 2026 13:00:29 IST

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST

IPL 2027: क्या दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं अक्षर पटेल? ऋषभ पंत और केएल राहुल के नाम चर्चा में

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…

Last Updated: November 12, 2026 12:15:24 IST

मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद Aayush Wellness के शेयरों में करीब 7% की तेजी

FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…

Last Updated: November 12, 2026 12:07:09 IST

Pakistan: सोने की खदान के चक्कर में पाकिस्तान में खूनी खेल! 10 पुलिसकर्मियों समेत 28 की मौत, आखिर कौन कर रहा है हमला?

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से…

Last Updated: November 12, 2026 12:00:58 IST