<
Categories: क्रिकेट

IPL 2027: हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ! पंजाब किंग्स से होगी डील, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है. इसके तहत अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस जा सकते हैं. वहीं, अर्शदीप की जगह भरने के लिए पंजाब लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान से ट्रेड की कोशिश कर सकती है. हालांकि, इन सौदों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

IPL 2027:  आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से अलग होना लगभग तय माना जा रहा है. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील के करीब पहुंच गई है. इस संभावित सौदे में पंजाब अपने स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद को मुंबई भेज सकती है. अगर यह डील पूरी हो जाती है तो आईपीएल 2027 में हार्दिक पंजाब की जर्सी में और अर्शदीप मुंबई की टीम में खेलते नजर आएंगे. हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

अर्शदीप और विष्णु विनोद के बदले पंजाब को मिलेंगे हार्दिक

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के शीर्ष प्रबंधन के बीच इस ट्रेड को लेकर सहमति बन गई है. अब इससे जुड़े दस्तावेज आईपीएल अधिकारियों के पास भेजे जाने की प्रक्रिया बाकी है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले इस सौदे का आधिकारिक ऐलान हो सकता है. इस डील में पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं. मुंबई को जहां एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज और विकेटकीपिंग का विकल्प मिलेगा, वहीं पंजाब को हार्दिक के रूप में ऐसा ऑलराउंडर मिलेगा जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता है.

KKR भी थी हार्दिक को खरीदने की रेस में

हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी कोशिश कर रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक के ट्रेड को लेकर कम से कम तीन फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था. इनमें पंजाब के अलावा KKR के साथ बातचीत अगले चरण तक पहुंची थी. हालांकि, अब पंजाब किंग्स इस रेस में आगे निकलती दिखाई दे रही है. हार्दिक के पंजाब जाने की स्थिति में KKR किसी दूसरे बड़े खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है.

अर्शदीप के जाने के बाद मोहसिन खान पर नजर

अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस जाने से पंजाब किंग्स को अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनकी कमी खल सकती है. ऐसे में फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक और ट्रेड पर विचार कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के बदले लखनऊ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है. हार्दिक के आने से स्टोइनिस की भूमिका सीमित होने की संभावना है. हालांकि, यह दूसरी ट्रेड डील भी अभी सिर्फ संभावित है.

गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने के बाद मुंबई लौटे थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी. इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस से जुड़ गए और पहली ही बार में अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बना दिया. 2023 में भी गुजरात उनकी कप्तानी में फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई. इसके बाद 2024 में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई. हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. टीम को दो बार निचले पायदान पर रहना पड़ा. इसके बाद से ही उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज थीं. अब आईपीएल 2027 से पहले संभावित ट्रेड ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST