<
Categories: क्रिकेट

Rohit Sharma: 15 साल पुरानी गलती… रोहित शर्मा से सेलेक्टर ने 9 साल बाद मांगी माफी, बोले-आज भी शर्मिंदा हूं…

K Srikkanth apology to Rohit Sharma: रोहित शर्मा को साल 2011 के विश्व कप में मौक नहीं मिला था, वह टीम से बाहर थे. पूर्व सेलेक्टर ने 9 साल बाद 2020 में इसके लिए माफी मांगी. क्रिस श्रीकांत ने खुद इसबात का खुलासा किया है.

K Srikkanth apology to Rohit Sharma: पूर्व बीसीसीआई चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने माना है कि रोहित शर्मा को 2011 क्रिकेट विश्व कप की टीम में शामिल न करना उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक था. श्रीकांत ने बताया कि उन्होंने साल 2020 में रोहित से इस बात के लिए माफी भी मांगी थी. उनका कहना था कि रोहित उस समय टीम में जगह पाने के पूरी तरह हकदार थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने ऐसी टीम चुनी थी जिसमें ज्यादा ऑलराउंडर हों और हर खिलाड़ी कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सके.
उन्होंने कहा, “मुझे आज भी रोहित के लिए बुरा लगता है. मैंने उससे साफ कहा था कि हमने जानबूझकर ऐसा नहीं किया. हमारी सोच थी कि टीम में ज्यादा से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हों जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकें. रोहित उस समय विश्व कप खेलने के पूरी तरह योग्य थे, लेकिन सवाल यह है कि उनकी जगह टीम से किसे बाहर किया जाता? यह आज भी आसान सवाल नहीं है.”

युवराज सिंह का दिया उदाहरण

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बताया कि चयनकर्ताओं की रणनीति 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से प्रभावित थी. उस टीम में कुछ बल्लेबाजों को छोड़कर लगभग हर खिलाड़ी गेंदबाजी करता था. इसी कारण 2011 की टीम में भी ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि युवराज सिंह ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था और इसी वजह से वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने थे.

रोहित ने कई बार ऐसा कहा

हालांकि, रोहित शर्मा कई बार कह चुके हैं कि 2011 क्रिकेट विश्व कप में नहीं खेल पाना उनके करियर की सबसे बड़ी निराशा रही है. भारत ने उस साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था और रोहित उस ऐतिहासिक पल का हिस्सा नहीं बन सके. हालांकि यही दर्द आगे चलकर उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बना. रोहित ने बाद के विश्व कपों में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 2015 क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए अहम रन बनाए, 2019 क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और 2023 में कप्तान के रूप में भारत को लगातार जीत दिलाई.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: Rohit Sharma

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST