Live TV
Search
Home > क्रिकेट > KKR vs LSG: वरुण OUT, सुनील नरेन IN! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी केकेआर की प्लेइंग XI? पंत की सेना भी तैयार

KKR vs LSG: वरुण OUT, सुनील नरेन IN! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी केकेआर की प्लेइंग XI? पंत की सेना भी तैयार

KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है. केकेआर को पहले 3 मैचों में से 2 में हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता की टीम में कई बदलाव हो सकते हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 9, 2026 17:55:36 IST

Mobile Ads 1x1

KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में हर दिन एक के बाद एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. अब आईपीएल के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार अपना दूसरा मुकाबला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अभी तक केकेआर ने कुल 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. इस सीजन कोलकाता की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. ऐसे में अजिंक्य रहाणे अपनी टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं. वहीं, दूसरी ओवर लखनऊ की टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है, जिसके चलते उस टीम में बदलाव की कम संभावना है. देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11…

कोलकाता की टीम में होंगे ये बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम इस मुकाबले में कई बदलावों के साथ उतर सकती है. दरअसल, केकेआर की ओर से अभी तक कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी जोड़ी ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाई है. ऐसे में कोलकाता की टीम फिन एलन की जगह न्यूजीलैंड के ही कीवी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को मौका दे सकती है. इसके अलावा किसी एक ओवरसीज को प्लेइंग-11 से बाहर करके फिन एलन और टिम सीफर्ट दोनों को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है.

वहीं, मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए रचिन रविंद्र को मौका मिल सकता है, जो बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी भी लेकर आते हैं. इस सीजन में अभी तक केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 2 मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है, वहीं, सुनील नरेन भी 8 ओवर में सिर्फ 1 विकेट ले पाए हैं. इन सभी के अलावा कैमरन ग्रीन (Cameron Green) पर सभी की नजरें रहेंगी, जो इस लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक 3 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जबकि एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की.

लखनऊ सुपर जायंट्स की कैसी होगी टीम?

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Kings) की टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है. लखनऊ ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. ऐसे में ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर मिचेल मार्श और एडम मार्करम के ऊपर होगी, जो पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो मोहम्मद शमी नई गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके अलावा प्रिंस यादव, मोहसिन खान और आवेश खान भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लखनऊ की स्पिन गेंदबाजी की कमान दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ के हाथों में होगी.

LSG की संभावित प्लेइंग XI

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.

KKR की संभावित प्लेइंग XI

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा.

MORE NEWS