<
Categories: क्रिकेट

KKR vs SRH: हैदराबाद की भिड़ंत केकेआर से, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, कैसी होगी प्लेइंग XI

SRH vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज (2 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI कैसा है.

SRH vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज (2 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ऐतिहासिक इडेन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने के लिए तैयार है. 2025 सीजन में दो बार एक-दूसरे का सामना किया था. अब इस साल भी दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI कैसा है.
यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. आंकड़ों की बात करें तो केकेआर इस मुकाबले में भारी पड़ती है. 30 आईपीएल मैचों में केकेआर ने एसआरएच के खिलाफ 20 जीत दर्ज की हैं, जो इस टूर्नामेंट के सबसे एकतरफा रिकॉर्ड्स में से एक है. केकेआर ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले भी जीते हैं, जिसमें 2024 के लीग मैच, क्वालिफायर और फाइनल शामिल हैं.
खासकर ईडन गार्डन्स में केकेआर का दबदबा साफ दिखता है, जहां उन्होंने 11 में से 8 मुकाबले जीते हैं. सबसे यादगार मैच 2024 का फाइनल रहा, जिसमें केकेआर ने एसआरएच को सिर्फ 113 रनों पर समेट दिया और 10.3 ओवर में 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. यह आईपीएल इतिहास के सबसे एकतरफा फाइनल में से एक माना जाता है.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST