<
Categories: क्रिकेट

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की आंधी में उड़ी केकेआर! 65 रन से मिली करारी हार, अंगकृष रघुवंशी की फिफ्टी बेकार

KKR vs SRH Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया. ईशान किशन के लिए कप्तान के तौर पर आईपीएल में उनकी पहली जीत है. देखें इस मुकाबले में क्या-क्या हुआ...

KKR vs SRH Highlight: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. ईडन गार्डन्स में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 226 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई. कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.

अंगकृष रघुवंशी के अलावा रिंकू सिंह ने 35 और फिन एलन ने 28 रन बनाए. उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट हासिल किया. उनके अलावा ईशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया. इसकी बदौलत ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने नए सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की.

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए थे 226 रन

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे. हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी. वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए. इसके अलावा नीतीश रेड्डी ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान ईशान किशन ने सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए, जबकि कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट हासिल किए.

नीतीश रेड्डी ने जीता POTM

इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड दिया गया. नीतीश रेड्डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 39 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए रेड्डी ने 2 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय के विकेट चटकाए.

कोलकाता के 2 खिलाड़ी हुए रन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स की हार का सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों के बीच तालमेल का न होना रहा. दरअसल, कोलकाता ने 2 बड़े विकेट सिर्फ रन आउट की वजह से गंवा दिए. सबसे पहले कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच कंफ्यूजन हुई, जिसके चलते ग्रीन रन आउट हो गए. फिर रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी के बीच भी रन लेने को लेकर कंफ्यूजन हुई, जिसके चलते रघुवंशी ने अपना विकेट गंवा दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

ग्राहक बनकर आई, तमंचा दिखा कर उड़ा ले गई 26 ग्राम की ज्वेलरी; यूपी में बुर्कानशी महिला दिनदहाड़े बनी लुटेरी

Jewellery Shop Loot Ayodhya: अयोध्या जिले में एक बुर्कानशी महिला ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े लूट…

Last Updated: April 2, 2026 23:47:02 IST

कुवैत से लौटे 20 भारतीयों के ‘शव’, एयरपोर्ट पर मातम,पार्थिव शरीर देख चीखों से दहला कोच्चि एयरपोर्ट, देश में शोक की लहर!

कुवैत में हुए एक भीषण हादसे संभावित अग्निकांड या कार्यस्थल दुर्घटना में जान गंवाने वाले…

Last Updated: April 3, 2026 00:14:10 IST

Anant Singh Viral Video: ‘ई सब हम जानबो नैय करते हैं’, अनंत सिंह का ‘देसी’ अंदाज फिर हुआ वायरल!

Anant Singh Viral Video: 'ई सब हम जानबो नैय करते हैं', पर्यावरण पर अनंत सिंह…

Last Updated: April 2, 2026 22:26:48 IST

बेतिया में चौकीदार का बेटा बना कानून का भक्षक! रात के अंधेरे में देसी कट्टा लिए लोगों को धमकाया, FIR दर्ज

Bihar Crime News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में कट्टा लहराते हुए चौकीदार का बेटा…

Last Updated: April 2, 2026 22:05:03 IST

मुरादाबाद में लुटेरे पर भारी पड़ीं डॉक्टर की बेटियां, डंडे और लात-घूंसों से किया स्वागत, आत्मरक्षा की पेश की मिसाल!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक डॉक्टर के घर में घुसे बदमाश को घर…

Last Updated: April 3, 2026 00:13:57 IST