<
Categories: वीडियो

मुरादाबाद में लुटेरे पर भारी पड़ीं डॉक्टर की बेटियां, डंडे और लात-घूंसों से किया स्वागत, आत्मरक्षा की पेश की मिसाल!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक डॉक्टर के घर में घुसे बदमाश को घर की बहादुर बेटियों ने लोहे के चने चबवा दिये, घटना के समय डॉक्टर घर पर नहीं थे और केवल लड़कियां ही मौजूद थीं, जैसे ही बदमाश ने घर के भीतर प्रवेश किया लड़कियां घबराने के बजाय उस पर टूट पड़ीं, उन्होंने ना केवल उसे दबोचा, बल्कि उसकी जमकर पिटाई भी की जिससे वह खुद को बचाने के लिए मिन्नतें करने लगा, यह पूरी साहसी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे देखकर हर कोई इन बेटियों की तारीफ कर रहा है.

Moradabad Brave Girls Video 2026: यह घटना समाज को यह कड़ा संदेश देती है कि अगर बेटियों को आत्मरक्षा (Self-Defense) और मानसिक मजबूती दी जाए, तो वे किसी भी खतरे का सामना कर सकती हैं बदमाश अक्सर सूने घरों या महिलाओं को अकेला पाकर हमला करते हैं, लेकिन यहां लड़कियों ने अपनी एकता और हिम्मत से पासा पलट दिया, लड़कियों ने घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया और बदमाश को तब तक नहीं छोड़ा जब तक वह पूरी तरह पस्त नहीं हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया, पुलिस अधिकारियों ने भी इन लड़कियों के साहस की सराहना की है और उन्हें सम्मानित करने की बात कही है, वीडियो वायरल होने के बाद लोग लिख रहे हैं कि ‘बेटियां बोझ नहीं, बल्कि घर की सबसे मजबूत ढाल हैं’ यह वीडियो आत्मरक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है.

Recent Posts

फ्लैट पर आने वाली थी खूबसूरत मंगेतर, कुछ देर पहले ऐसा क्या कर रहा था युवक; बंद कमरे में हो गई मौत

Gurugram News: सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा को ओवरडोज लेने के चलते युवक की मौत…

Last Updated: April 25, 2026 14:21:50 IST

Dhirendra Shastri: ‘चार बच्चे पैदा करो और RSS में शामिल करो’, धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू समाज को बड़ी नसीहत,

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपनी बातों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं.…

Last Updated: April 25, 2026 14:21:40 IST

RBI ने कैंसिल किया Paytm Payments Bank का लाइसेंस, क्या बंद हो जाएगा UPI एप ? जानें पूरी डिटेल

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रिज़र्व बैंक की कार्रवाई मार्च 2022 से शुरू…

Last Updated: April 25, 2026 13:59:30 IST

दिल्ली के 22 ‘आप’ विधायक भी जाएंगे राघव चड्ढा के साथ? क्यों उठ रहे ये सवाल, समझिए पूरा मामला

Delhi AAP MLAs: राघव चड्ढा समेत आप के 7 राज्यसभा सांसदों के आप छोड़ने के…

Last Updated: April 25, 2026 13:58:28 IST

बनारस की लस्सी से लेकर बनारसी साड़ी तक, शिल्पा शेट्टी ने शेयर की वाराणसी यात्रा, लिया विंध्यवासिनी मां का आशीर्वाद

हाल ही में एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा वाराणसी की यात्रा पर थीं और…

Last Updated: April 25, 2026 13:51:30 IST

Shivpuri Car Accident: महाकाल जा रहे दोस्तों की कार पलटी, एक की दर्दनाक मौत, 2 युवतियों समेत 4 घायल

Shivpuri Car Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार देर रात को भयानक हादसा…

Last Updated: April 25, 2026 13:50:01 IST