<
Categories: क्रिकेट

IITian का पैकेज भी इससे ज्यादा, दुनिया की सबसे सस्ती टी20 लीग, प्राइज मनी के नाम पर मिलती है छोटी सी रकम

World Cheapest T20 League आपको जानकर हैरानी होगी कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) की विजेता टीम को मिलने वाला प्राइज मनी लगभग उतना ही है, जितना एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से निकले फ्रेशर इंजीनियर की सालाना सैलरी होती है.

दुनिया भर में कई टी20 लीग्स खेली जाती है, हर लीग की प्राइज मनी अलग अलग होती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) की विजेता टीम को मिलने वाला प्राइज मनी लगभग उतना ही है, जितना एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से निकले फ्रेशर इंजीनियर की सालाना सैलरी होती है. क्या वाकई एक पूरी चैंपियन टीम का इनाम एक नए ग्रेजुएट के पैकेज के बराबर हो सकता है? यही सवाल इस लीग को चर्चा में ले आया है.
दरअसल, लंका प्रीमियर लीग की विजेता टीम को करीब 1 लाख डॉलर (लगभग 80–85 लाख रुपये) मिलते हैं, जबकि रनर-अप को लगभग 40 लाख रुपये. अगर इस रकम को टीम के खिलाड़ियों में बांटा जाए, तो हर खिलाड़ी के हिस्से में आने वाली राशि और भी कम हो जाती है. दूसरी ओर बता दें कि अच्छे IIT से निकलने वाले छात्रों का पैकेज 80-90 लाख रुपये प्रति वर्ष भी हो सकता है. जिससे यह तुलना और ज्यादा हैरान करने वाली लगती है.

क्यों कम है श्रीलंका प्रीमियर लीग की कमाई

अगर इसे दुनिया की दूसरी बड़ी टी20 लीग्स से तुलना करें, तो फर्क साफ नजर आता है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनामी राशि मिलती है, जो LPL के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. वहीं ICC टूर्नामेंट्स में भी करोड़ों का प्राइज पूल होता है. इसकी प्राइज मनी इसलिए कम है क्योंकि LPL का बाजार छोटा है, सीमित स्पॉन्सरशिप और कम ब्रॉडकास्ट वैल्यू इसके पीछे की बड़ी वजहें हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड लगातार इस लीग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी यह लीग आर्थिक रूप से IPL जैसी बड़ी लीग्स से काफी पीछे है.

पीएसएल का क्या है सीन

आखिर में सवाल यही उठता है. क्या LPL दुनिया की सबसे सस्ती T20 लीग है? पूरी तरह से ऐसा कहना भले ही सही न हो, लेकिन मौजूदा आंकड़े जरूर बताते हैं कि यह लीग अभी “बिग मनी” गेम से काफी दूर है. पाकिस्तान क्रिकेट लीग की बात करें तो वहां विजेता टीम को 4.2 करोड़ रुपए दिए जाते हैं. श्रीलंका प्रीमियर लीग के बाद सबसे कम पैसे कैरेबियन प्रीमियर लीग में मिलते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: cricket news

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST