Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: क्या DC vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम, देखें रिपोर्ट

IPL 2026: क्या DC vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम, देखें रिपोर्ट

LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में आईपीएल के रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं. इस मुकाबले से पहले लखनऊ की वेदर रिपोर्ट सामने आई है, जिसे देख फैंस थोड़े टेंशन में आ गए हैं. देखें मौसम रिपोर्ट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 1, 2026 16:41:16 IST

Mobile Ads 1x1

LSG vs DC Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 1 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यह आईपीएल का 5वां मुकाबला होगा, जो बुधवार की शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नए सीजन का पहला मुकाबला होगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कमान आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में होगी. वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही लखनऊ पहुंच गई है, जहां पर यह मैच खेला जाएगा. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन सभी को डर है कि बारिश इस मुकाबले में खलल न डाल दे. दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को लखनऊ में बादल छाए रहने की संभावना है. देखें मौसम की रिपोर्ट…

लखनऊ में 1 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

1 अप्रैल (बुधवार) की सुबह लखनऊ में हल्की बारिश हुई है, लेकिन 10 बजे के आसपास मौसम साफ हो गया था. हालांकि अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मैच की टाइमिंग पर आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. शाम तक आसमान के बादल हट जाएंगे. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. मैच शुरू होने के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ तापमान कम होता जाएगा. ऐसे में फैंस को बारिश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरा मैच देखने को मिलेगा.

एकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच की बात करें, तो लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच अक्सर धीमी मानी जाती है. हालांकि पिछले साल इस मैदान की पिच में थोड़ा सुधार किया गया था, जिससे इस सीजन हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. इस मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर आमतौर पर छोटे स्कोर देखने को मिलते हैं. एकाना की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 के आसपास है, जबकि दूसरी पारी में टारगेट चेज करने काफी मुश्किल होता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, अगर पिछले 5 मैचों की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स मे 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता है. IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 बार लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था.

MORE NEWS