Live TV
Search
Home > क्रिकेट > LSG vs SRH: लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, मैच से पहले जानिए कैसा रहेगा मौसम?

LSG vs SRH: लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, मैच से पहले जानिए कैसा रहेगा मौसम?

LSG vs SRH weather Forecast: आज रविवार (05 अप्रैल, 2026) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज हैदराबाद का मौसम कैसा रहेगा?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 5, 2026 11:49:26 IST

Mobile Ads 1x1

LSG vs SRH weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज यानी रविवार (05 अप्रैल, 2026) को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद में आईपीएल का 10वां मैच खेला जाएगा. एक तरफ जहां लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच हारकर आई है. तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद एक मैच जीतकर और एक मैच हारकर आ रही है, लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं कि हैदराबाद का मौसम कैसा रहेगा.

कैसा रहेगा मौसम?

हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान लगभग 34°C और आर्द्रता (humidity) लगभग 24 प्रतिशत रहेगी, जिससे मैच काफ़ी गर्म होगा, लेकिन बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा.

हेड-टू-हेड मुकाबला

आईपीएल में अब तक ये दोनों टीमें छह बार आमने-सामने आई हैं. इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने चार मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, ईशान मलिंगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्विजय राठी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव.

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाज़ी के लिए आसान होती जाती है. तेज़ आउटफ़ील्ड और छोटी बाउंड्रीज़ होने की वजह से एक बार जब बल्लेबाज़ जम जाते हैं, तो स्ट्रोक-प्ले का बोलबाला रहने की संभावना है. एक और बड़े स्कोर वाला मुक़ाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें शायद 220–230 के स्कोर को टारगेट कर सकती हैं.

MORE NEWS