MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें धोनी अपनी किट ले जाते हुए नजर आते हैं. लेकिन एक बुजुर्ग स्टाफ मेंबर उनसे किट लेने की कोशिश करते हैं. लेकिन धोनी उन्हें किट देने से मना कर देते हैं.
धोनी की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
Dhoni Viral Video: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है. महेंद्र सिंह धोनी भले ही अभी चोट की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हो, लेकिन अब वो किसी अन्य कारणों से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें धोनी मैदान पर जाते समय सपोर्ट स्टाफ की मदद लेने से इन्कार कर देते हैं.
एम.एस. धोनी के इस काम की खूब प्रशंसा हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 44 साल के धोनी पिंडली की चोट की वजह से सीएसके की तरफ से अभी मैच खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन कल हुए पंजाब किंग्स के मैच से पहले वह नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे.
नेट्स पर प्रैक्टिस को लेकर पवेलियन से निकलकर नेट्स पर जाने के दौरान उनकी स्थिति को देखते हुए एक स्टाफ मेंबर ने धोनी की मदद के लिए उनकी किट लेने की कोशिश की. तो धोनी ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया. इस लम्हे के बाद धोनी के बड़प्पन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी. इस पल को स्टेडियम में बैठे एक फैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी कब वापसी करेंगे. इसको लेकर अभी कुछ भी क्लियर नहीं है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी अप्रैल के आखिरी सप्ताह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल सकते हैं. हालांकि तब तक चेन्नई सुपर किंग्स 14 में से 8 लीग मैच खेल चुकी होगी. और सिर्फ 6 मैच ही बचे होंगे. अब देखना होगा कि 26 अप्रैल को चेन्नई और गुजरात के बीच होने वाले मैच में धोनी खेल पाते हैं या नहीं. लेकिन धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खराब नजर आ रही है. सीएसके शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 133 हजार व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो पर 23 लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक और वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक एक्स पेज से शेयर किया गया है. जिसमें कैमरामैन कोडी अन्ना को बुलाते हैं, तो धोनी कहते हैं, “नहीं-नहीं, कोडी अन्ना इसकी मत सुनो. फिर धोनी कोडी अन्ना को अपने साथ ले जाते हैं.
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…