11
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया और इस मैच में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 220 रन बना सकी जिसे मुंबई ने 19.1 ओवर में ही चेज कर लिया. रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी जड़ी. 15 साल बाद मुंबई ने ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की है. आखिरी बार टीम ने साल 2012 में ही ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 40 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. फिन एलन ने तेज शुरुआत देते हुए 17 गेंदों पर 37 रन ठोके, जबकि कैमरन ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन की छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली. मिडिल ऑर्डर में अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को मजबूती दी.
शार्दुल ठाकुर के 3 विकेट
अंत में रिंकू सिंह 33 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अंत के ओवरों में कुल 4 चौके मारे उनके अलावा रामनदीप सिंह 4 रन पर नॉट आउट लौटे. इस तरह केकेआर ने आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर एक मजबूत टोटल खड़ा किया. मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए. हार्दिक पंड्या ने भी 1 विकेट अपने नाम किए. कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस मुकाबले में खराब रही.
रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी
चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 38 गेंदों में कुल 78 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के मारे. रयान रिलेक्टन ने भी शानदार खेल दिखाया और 43 गेंदों में 81 रन ठोके. सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने 2 अंक दर्ज कर लिए.