<
Categories: क्रिकेट

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 3 खिलाड़ियों ने किया IPL डेब्यू; देखें MI-KKR की प्लेइंग XI

MI vs KKR Playing XI: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11...

MI vs KKR Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों को साथ मैदान पर उतरेंगे. मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए रयान रिकल्टन को प्लेइंग-11 में शामिल किया है. वहीं, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश और अश्विनी कुमार को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट में शामिल किया है. वहीं, केकेआर की बात करें, तो टिम सीफर्ट को पहले मुकाबले में मौका नहीं दिया गया है. कीवी ओपिनर फिन एलन ने प्लेइंग-11 में अपनी जगह बनाई है. उनके साथ अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह और रननदीप सिंह जैसे बल्लेबाज टीम में शामिल हैं. केकेआर के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट में मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया को रखा है.

KKR की ओर से 2 खिलाड़ियों को डेब्यू

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से 2 खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. इनमें न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने आईपीएल में डेब्यू किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. 

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

MI बनाम KKR हेड टू हेड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है. MI और KKR के बीच आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 24 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस एक बार फिर केकेआर पर अपना दबदबा बनाना चाहेगी. आखिरी बार दोनों टीमों को मुकाबला IPL 2025 में हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Elephant Dancing Video: हाथी को भी चढ़ा डांस का खुमार! शख्स के ठुमकों पर यूं झूम उठा ‘गजराज’

Elephant Dancing Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी के डांस का वीडियो काफी…

Last Updated: March 29, 2026 20:53:01 IST

2 महीने में हार्दिक पांड्या ने खरीदी तीसरी कार, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया लग्जरी गिफ्ट, करोड़ों में कीमत

Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…

Last Updated: March 29, 2026 20:11:38 IST

West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…

Last Updated: March 29, 2026 19:49:36 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Mahindra Thar? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

सवाल यह है कि लेना तो इस कार को बहुत से लोग चाहते हैं, लेकिन…

Last Updated: March 29, 2026 19:19:54 IST

Toll Tax Hike: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं टोल के नियम: अब जेब होगी थोड़ी और ढीली, यहां कैश से नहीं चलेगा काम

1 अप्रैल से हाईवे पर सफर महंगा! टोल टैक्स में 10% तक की बढ़ोतरी और…

Last Updated: March 29, 2026 19:19:41 IST

Viral Video: गार्ड ने गाया ‘दिल पे जख्म खाते…’, सोशल मीडिया हुआ मंत्रमुग्ध, दुनिया भर में मिले लाखों व्यूज

Viral Video Guard Singing: ड्यूटी पर रहते हुए, एक साधारण से दिखने वाले सिक्योरिटी गार्ड…

Last Updated: March 29, 2026 19:15:09 IST