Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की है. हाल ही में उन्होंने 12 करोड़ रुपये की सुपरकार फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी थी. अब उनके कार कलेक्शन में एक और लग्जरी गाड़ी शामिल हो गई है. देखें तस्वीरें...
हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया लग्जरी गिफ्ट.
Hardik Pandya New Car: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) को Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है. इस कार की कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो अपने लग्जरी और आरामदायक सर्विस के लिए जानी जाती है. हार्दिक पांड्या भारत में इस कार के पहले मालिक बने हैं. इसका मतलब है कि वह भारत में इस कार को खरीदने वाले पहले शख्स हैं. मर्सिडीज की इस कार में प्रीमियर इंटीरियर और हाई-एंड फीचर्स से लैस है, जिसे परिवार साथ आरामदायक सफर के लि बनाया गया है. हार्दिक पांड्या का उनकी गर्लफ्रेंड को दिया ये लग्जरी तोहफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, कुछ समय पहले ही हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की थी.
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग लग्जरी मर्सिडीज कार की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे थे. कार कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर कार के साथ हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं. ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं. वह खुलकर माहिका शर्मा के साथ अपना प्यार जाहिर करते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर हार्दिक और माहिका की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर नई कारें अपनी कार कलेक्शन में शामिल करते रहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही हार्दिक पांड्या ने फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. वह इस सुपरकार में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मुंबई में घूमते दिखाई दिए थे. वहीं, पिछले महीने हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स वाइफ और बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर तोहफे में दी थी, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी से दूर रह गई थी. ऐसे में इस सीजन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अपना छठा आईपीएल खिताब दिलाने के लिए मैदान पर उतरेंगे.
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया.…
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…