<
Categories: क्रिकेट

MI vs KKR क्लैश पर बादल का साया! क्या बारिश बिगाड़ेगी वानखेड़े का खेल, वेदर रिपोर्ट आई सामने

MI vs KKR weather Forecast: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वानखेड़े में एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार हैं. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 10 बार केकेआर को हराया है. वहीं, केकेआर ने सिर्फ 2 बार जीत हासिल की है.

MI vs KKR weather Forecast: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का क्लैश होने वाला है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर दिखाई देंगे. हार्दिक पांड्या इस सीजन भी मुंबई की कप्तानी करेंगे. वहीं, अजिंक्य रहाणे एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. इस मुकाबले में पिच और मौसम का बड़ा रोल होने वाला है. फैंस को डर है कि कहीं मुंबई में अचानक होने वाली बारिश इस मुकाबले का विलेन न बन जाए. ऐसे में आइए जानते हैं कि वानखेड़े में पिच और मौसम का क्या हाल रहेगा?

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और केकेआर का मुकाबला ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान अपने हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है, जिससे रनों की बारिश देखने को मिलती है. इस मैदान पर लाल मिट्टी की पिच है, जहां पर अच्छा बाउंस मिलता है. साथ ही मैदान की बाउंड्री ज्यादा बड़ी न होने के कारण रन रोकना मुश्किल हो जाता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि वानखेड़े की पिच पूरे मैच में लगभग एक जैसी रहती है, जिससे टॉस का खास फायदा नहीं होता है. इस मैदान पर रात में खेले गए पिछले 20 मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले गेंदबाजी चुनी है, लेकिन उसमें सिर्फ 9 मैच जीते हैं. यहां पर 200 रनों के आसपास सुरक्षित स्कोर माना जाता है. हाल ही में इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें 499 रन बने थे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने भी 246 बना लिए थे.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम का बात करें, तो मुंबई में रविवार का दिन गर्मी और उमस भरा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जो मैच शुरू होने से पहले गिरकर 27 डिग्री तक आ जाएगा. रविवार को मुंबई में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. रविवार को मुंबई का आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में फैंस को बारिश की कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. हालांकि उमस से फैंस और खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है.

कैसा हो दोनों टीमों को रिकॉर्ड?

आंकड़ों पर नजर डालें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. वानखेड़े में केकेआर ने 12 मैचों में सिर्फ 2 बार मुंबई इंडियंस को हराया है. वहीं, हेड टू हेड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 24 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है. वहीं, 11 मुकाबलों में केकेआर को जीत मिली है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: September 30, 2026 13:07:31 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 30, 2026 12:52:19 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:37:24 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:22:17 IST

KBC 18: 25 लाख के सवाल पर अटके अजय पूनिया, रिस्क लेने के बजाय छोड़ा गेम; घर ले गए 12.5 लाख

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया.…

Last Updated: September 30, 2026 12:20:58 IST