<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 में मिचेल स्टार्क खेलेंगे या नहीं? आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को लताड़ा

Mitchell Starc IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. स्टार्क ने साफ किया कि वह अपनी चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जानें स्टार्क ने क्या-क्या कहा...

Mitchell Starc Injury Update: ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. मिचेल स्टार्क ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वह चोट के चलते आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बताया कि वह अभी कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, जिसके बारे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया गर्मियों के दौरान पता नहीं था. इस दौरान मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया. स्टार्क ने कहा कि आईपीएल में उनके खेलने को लेकर कुछ कड़े बयान दिए गए हैं, जो खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी के आधार पर दी गई राय है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इन तथ्यों के आधार पर दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे ज्यादा जानते हैं. बता दें कि मिचेल स्टार्क आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को आईपीएल 2026 के लिए 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

मिचेल स्टार्क ने DC फैंस से मांगी माफी

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर ट्रोलर्स को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की. स्टार्क ने बताया कि भारतीय मीडिया में कुछ लोगों ने उनकी भागीदार को लेकर कड़े बयान दिए. स्टार्क ने साफ किया कि वह चोट के कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से माफी मांगी. स्टार्क ने माना कि उनकी इजंरी चोट दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए बाधा उत्पन्न कर रही है. इस सीजन के शुरुआती मैचों में न खेल पाने के लिए मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से माफी मांगी. उन्होंने आगे लिखा कि वे DC में शामिल होने के लिए कमिटेड हैं. साथ ही वे टीम के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में हैं. वह कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएं.

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. मिचेल स्टार्क के न होने से टीम की तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर नजर आ रही है. अब टीम की तेज गेंदबाजी की कमान टी नटराजन, लुंगी एनगीडी और मुकेश कुमार के हाथों में होगी. उनके साथ काइल जेमीसन और अनकैप्ड आकिब नबी डार भी दिख सकते हैं. वहीं, स्पिन में कप्तान अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. DC की टीम 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST